Responsive Full Width Slider

स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस भी पंचायत में बनेंगे, शिविर की तिथि घोषित

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में अब पंचायतों में सिर्फ लर्नर नहीं, परमानेंट लाइसेंस भी बनाए जाएंगे। इसके लिए वहीं पर ड्राइविंग टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। पूर्व की तरह डीटीओ, एमवीआई और अन्य कर्मचारी वहां जाकर कैम्प लगाएंगे। कंप्यूटर और अन्य उपकरण सहित कर्मचारी भी पहुंचेंगे। उपायुक्त व डीटीओ की ओर से शिविर की तिथियां जारी की गई हैं।

यह भी पढ़े : 14 वीं जेपीएससी में गड़बड़ी का मामला शीर्ष कोर्ट पहुंचा

कार्यक्रम के तहत पहले जहां-जहां लर्निंग लाइसेंस के लिए पूर्व में शिविर आयोजित किए गए थे, उन पंचायतों में ड्राइविंग टेस्ट के लिए शिविर की तिथि घोषित कर दी गई है। लर्निंग लाइसेंस के दो माह बाद ही वहां स्थायी लाइसेंस के लिए टेस्ट ड्राइव का आयोजन किया जाना है। 7 सितंबर से इसकी शुरुआत पटमदा प्रखंड के पटमदा पंचायत से होगी। 4 दिसंबर को भी वहां दोबारा शिविर लगाए जाएंगे। बोड़ाम प्रखंड में 18 सितंबर और 12 दिसंबर को, बहरागोड़ा.में 25 सितंबर और 18 दिसंबर, चाकुलिया में 5 अक्तूबर और 28 दिसंबर, धालभूमगढ़ में 12 अक्तूबर, घाटशिला में 23 अक्तूबर, मुसाबनी में 30 अक्तूबर, पोटका में 6 नवंबर, डुमरिया में 20 नवंबर और गुड़ाबांदा में 27 नवंबर को शिविर लगाए जाएंगे।

दूसरी ओर, सभी 11 प्रखंडों में लर्निंग लाइसेंस के लिए भी शिविर लगाने की तिथि घोषित की गई है। बोड़ाम के पोखरिया में 21 सितंबर व माधवपुर में 14 दिसंबर, पटमदा के कलमपुर में 11 सितंबर व बांगुड़दा में 21 दिसंबर, जमशेदपुर के देवघर में 28 सितंबर, पोटका के तेंतला में 9 अक्तूबर, घाटशिला के बाघुड़िया में 16 अक्तूबर, मुसाबनी के उत्तर ईचड़ा में 26 अक्तूबर, डुमरिया के केंदुआ में 2 नवंबर, गुड़ाबांदा के भालकी में 13 नवंबर, धालभूमगढ़ के जूनबनी में 23 नवंबर, चाकुलिया के मटियाबांधी में 30 नवंबर और बहरागोड़ा के पाथरी पंचायत में 7 दिसंबर को शिविर लगाए जाएंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---