Responsive Full Width Slider

आम आदमी पार्टी दिल्ली की जनता की आवाज डीडीए के मास्टर प्लान पर मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है: अंकुश नारंग

By Riya Kumari

Published :

Follow
आम आदमी पार्टी दिल्ली की जनता की आवाज डीडीए के मास्टर प्लान पर मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है: अंकुश नारंग

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली :  दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की सलाहकार परिषद के दो सदस्य पदों के लिए बुधवार को आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने नामांकन किया। इस बाबत एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि सिविक सेंटर के एमसीडी मुख्यालय स्थित निगम सचिव कार्यालय में वार्ड 223, रोहतास नगर से शिवानी पांचाल और वार्ड 66, वजीरपुर से चित्रा विद्यार्थी ने अपना नामांकन दाखिल किया।

यह भी पढे : भाजपा ने सरकारी योजना से बाहर करने के लिए एसआईआर में कटवा दिए लाखों पूर्वांचलियों के वोट : संजीव झा

दिल्ली के विकास, जनहित और जनता की आवाज़ को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए आम आदमी पार्टी के पार्षद पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं। इस दौरान एमसीडी सह-प्रभारी प्रवीण कुमार, प्रीति डोंगरा, पार्षद निर्मला कुमारी, पूनम निर्मल, मोहम्मद आमिल मलिक समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान एमसीडी सह-प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि एडवाइजरी मेंबर के रूप में आम आदमी पार्टी की दो महिला पार्षद चित्रा विद्यार्थी और शिवानी पांचाल ने नामांकन किया है। ये दोनों पार्टी में बहुत मजबूत, सक्रिय और सामाजिक मुद्दों पर हमेशा आगे रहती हैं।

इन्हें पार्टी ने डीडीए मेंबर की जिम्मेदारी दी है। भाजपा की चार इंजन की सरकार चाहे डीडीए में हो, एमसीडी में हो या दिल्ली सरकार में, हर जगह इन्होंने बुरा हाल मचा रखा है। बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में गड्ढे में डूबकर 9 और 11 साल के दो बच्चों की मौत हो गई, लेकिन डीडीए या सरकार ने इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं ली और न ही कोई संज्ञान लिया। भाजपा के राज में दिल्ली का बुरा हाल है। जिस तरह से हमारी दोनों पार्षद एमसीडी के मुद्दे उठाती हैं, उसी तरह डीडीए मेंबर बनने के बाद वे वहां भी मजबूती से जनता के मुद्दे उठाएंगी।

प्रवीण कुमार ने आगे कहा कि भाजपा ने दिल्ली में गदर मचा रखा है। एक सफाई कर्मचारी की सरेआम हत्या कर दी जाती है और उसी दिन मुख्यमंत्री दिल्ली कूड़ा मुक्त अभियान शुरू करती हैं। जब यह घोषणा हो रही थी, तब भी पूरी दिल्ली में कूड़ा-कूड़ा था और आज भी कोने-कोने में गंदगी है। भाजपा दिल्ली का कूड़ा साफ करने के बजाय कर्मचारियों को उनका हक तक नहीं दे रही है। जिस सफाई कर्मचारी की मौत हुई है, उसके परिवार को 1 करोड़ रुपए का मुआवजा मिलना चाहिए। आम आदमी पार्टी की सरकार के समय यह मुआवजा दिया गया था, लेकिन भाजपा सरकार में पीड़ित परिवार को उल्टा डराने-धमकाने की कोशिश हो रही है। जो भी इनके खिलाफ आवाज उठाता है, उसे दबाने की कोशिश होती है।

एमसीडी सह-प्रभारी प्रीति डोगरा ने कहा कि हमारी दो महिला पार्षदों ने आज डीडीए मेंबर के लिए नामांकन किया है। ये दोनों पार्षद सदन में हमेशा जनहित और समाज हित में अपनी आवाज उठाती रही हैं।

आज दिल्ली में चाहे दिल्ली सरकार हो, एमसीडी हो या डीडीए, हर विभाग में भाजपा ने पूरी तरह से गंध मचा रखा है। हमारी दोनों महिला पार्षद मिलकर भाजपा द्वारा डीडीए में मचाए जा रहे इस गदर के खिलाफ मजबूती से आवाज बुलंद करेंगी। भाजपा ने आज दिल्ली को नर्क बना दिया है। भाजपा को जनताr से कोई लेना-देना नहीं है, वे सिर्फ सत्ता का सुख भोगने आई है। घोटाले पर घोटाले बढ़ते जा रहे हैं, चाहे वह साइकिल घोटाला हो, चावल घोटाला हो या टेंडर घोटाला। भाजपा ने साबित कर दिया है कि वह सिर्फ एक घोटाला पार्टी है और दिल्ली में अपने शुभचिंतकों की जेब भरने आई है। चित्रा विद्यार्थी और शिवानी पांचाल डीडीए से जुड़ी दिल्ली की सभी समस्याओं को लेकर सदन में पूरी तरह से अपनी आवाज बुलंद करेंगी।

उधर, डीडीए मेंबर के लिए नामांकन करने वाली निगम पार्षद शिवानी पांचाल ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की चार इंजन की सरकार है, लेकिन केंद्र सरकार के अधीन आने वाले डीडीए में भी भाजपा हर तरह से विफल रही है। आए दिन दिल्ली में कोई न कोई घटना हो रही है और हर तरह के घोटाले सामने आ रहे हैं। आज दिल्ली की जनता इतनी परेशान हो चुकी है कि सब अरविंद केजरीवाल को याद कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल के 10 साल के कार्यकाल में जनता ने बहुत अच्छे दिन देखे, लेकिन आज पूरी दिल्ली में जगह-जगह कूड़ा है और हर छोटी से छोटी योजना में घोटाला हो रहा है। मैं अरविंद केजरीवाल के पदचिह्नों पर चलकर पार्टी और जनता की आवाज मजबूती से उठाऊंगी और जनता के लिए अच्छे कार्य करूंगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---