सोशल संवाद /डेस्क : अभिनेता और कॉमेडियन Rajpal Yadav इन दिनों चेक बाउंस केस और आर्थिक परेशानियों को लेकर चर्चा में हैं। अब अभिनेता ने अपनी वित्तीय मुश्किलों के बीच उन लोगों पर नाराजगी जाहिर की है, जो उनके कानूनी विवाद को लेकर उनकी पूरी पहचान और करियर को कमतर आंक रहे हैं।

यह भी पढे : The Traitors 2 में रिया चक्रवर्ती का बड़ा बयान, बोलीं- “देश में सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाली इंसान हूं”
‘पैसों से मुझे कोई नहीं खरीद सकता’
Rajpal Yadav ने कहा कि आर्थिक मुश्किलों का असर उनके काम और वर्षों के करियर पर नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि 2013 से 2026 के बीच उन्हें करीब 200-250 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और कई विदेशी टूर भी हाथ से निकल गए। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद उनकी कला और दर्शकों से जुड़ाव को पैसों के आधार पर नहीं आंका जाना चाहिए।
अभिनेता ने कहा कि वह भारतीय सिनेमा के “आर्ट स्टूडेंट” हैं और कोई भी व्यक्ति उन्हें 5 करोड़, 10 करोड़ या 250 करोड़ रुपये में नहीं खरीद सकता। उन्होंने अपने अभिनय के प्रति समर्पण को अपनी सबसे बड़ी पहचान बताया।
एयरपोर्ट पर आज भी मिलते हैं फैंस
Rajpal Yadav ने अपनी लोकप्रियता का जिक्र करते हुए कहा कि मुश्किल दौर के बावजूद एयरपोर्ट पर आज भी बड़ी संख्या में लोग उनके साथ सेल्फी लेते हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक संकट की वजह से किसी कलाकार के पूरे करियर पर सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए।
Rajpal Yadav क्या है चेक बाउंस केस?
Rajpal Yadav का कानूनी विवाद उनकी 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘अता पता लापता’ से जुड़े करीब 5 करोड़ रुपये के कर्ज से शुरू हुआ था। रकम बढ़ते-बढ़ते करीब 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। मामले में उन्हें जेल भी जाना पड़ा। जुलाई 2026 में दिल्ली हाईकोर्ट ने सात चेक बाउंस मामलों में उनकी दोषसिद्धि बरकरार रखते हुए सजा को छह महीने से घटाकर तीन महीने कर दिया था।
Rajpal Yadav का कहना है कि यह मामला केवल पैसों का नहीं है और वह अपनी जिंदगी तथा करियर में आगे भी काम करते रहेंगे।









