Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

दिल्ली के मोती नगर में जन कौशल और स्वयं स्वास्थ्य केंद्र की शुरुआत, AI स्किल से युवाओं को मिलेगा नया अवसर

By Sanjana Das

Published :

Follow
दिल्ली के मोती नगर में जन कौशल और स्वयं स्वास्थ्य केंद्र की शुरुआत, AI स्किल से युवाओं को मिलेगा नया अवसर
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को मोती नगर विधानसभा क्षेत्र में जन कौशल केंद्र और स्वयं स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। दोनों केंद्रों का निर्माण मदन लाल खुराना फाउंडेशन के प्रयासों से किया गया है।

यह भी पढे:CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से रोकने का आदेश वापस, विजय सरकार ने बदला फैसला

कार्यक्रम में विधायक हरीश खुराना, उमंग बजाज समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

AI और डिजिटल स्किल से युवाओं को मिलेगी नई दिशा

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के बदलते दौर में सिर्फ पारंपरिक शिक्षा पर्याप्त नहीं है। युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल तकनीक और उद्योग आधारित कौशल से जोड़ना जरूरी है।

जन कौशल केंद्र के जरिए युवाओं को AI और नई तकनीकों से जुड़े कौशल सीखने का अवसर मिलेगा। इससे उन्हें भविष्य के रोजगार और उद्यमिता के लिए तैयार करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र का लाभ केवल युवाओं तक सीमित नहीं रहेगा। वरिष्ठ नागरिक और बुजुर्ग भी यहां आकर नई तकनीकों और AI को समझने और सीखने की कोशिश कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में युवाओं को AI स्किल से जोड़ने की दिशा में काम शुरू हो चुका है। इसका उद्देश्य युवाओं को भविष्य की अर्थव्यवस्था और बदलते रोजगार बाजार की जरूरतों के मुताबिक तैयार करना है।

स्थानीय लोगों को मिलेंगी स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं

मुख्यमंत्री ने स्वयं स्वास्थ्य केंद्र को स्थानीय लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और कौशल के साथ लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना भी जरूरी है।

इस केंद्र के जरिए लोगों को अपने आसपास ही कई जरूरी स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिल सकेगी। जरूरत पड़ने पर टेलीमेडिसिन के माध्यम से डॉक्टर से परामर्श लेने की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

स्वयं स्वास्थ्य केंद्र में होंगी ये जांच

स्वयं स्वास्थ्य केंद्र में लोगों के लिए कई तरह की स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। इनमें शामिल हैं:

  • CBC
  • LFT और KFT
  • ब्लड शुगर
  • थायरॉइड टेस्ट
  • कोलेस्ट्रॉल और लिपिड प्रोफाइल
  • कार्डियक प्रोफाइल
  • फीवर प्रोफाइल
  • डेंटल स्क्रीनिंग
  • ECG
  • ब्लड प्रेशर
  • ऑक्सीजन लेवल की जांच

जांच के परिणाम डिजिटल रूप से उपलब्ध होंगे। इसका उद्देश्य नियमित स्वास्थ्य जांच को बढ़ावा देना और बीमारियों की शुरुआती पहचान में मदद करना है।

मदन लाल खुराना के जनसेवा के विचारों को आगे बढ़ाने की पहल

मुख्यमंत्री ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना के जनसेवा से जुड़े कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन की ओर से शिक्षा, स्वास्थ्य और कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयास उनके सशक्त और खुशहाल दिल्ली के विचारों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

उन्होंने जमीनी स्तर पर वोकेशनल ट्रेनिंग, हेल्थ कैंप और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में सहयोग के लिए ट्रिनिटी फाउंडेशन की भी सराहना की।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator