Responsive Full Width Slider

रांची के वायरल बॉय जैन अकदस हैदर आज चक्रधरपुर आएंगे, युवाओं में उत्साह

By Sanjana Das

Published :

Follow
रांची के वायरल बॉय जैन अकदस हैदर आज चक्रधरपुर आएंगे, युवाओं में उत्साह

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : रांची में छात्र आंदोलन के दौरान अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में आए जैन अकदस हैदर रविवार को चक्रधरपुर पहुंचेंगे। वह यहां अंजुमन इस्लामिया चक्रधरपुर की ओर से आयोजित सीरत-उन-नबी क्विज प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

यह भी पढे : ऋतिक रोशन के बेटे रेहान का म्यूजिक डेब्यू, बेटे के लिए पापा ने लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज

जैन अकदस हैदर के चक्रधरपुर आने की खबर के बाद युवाओं और क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों में खासा उत्साह है। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

273 विद्यार्थियों ने लिया था हिस्सा

सीरत-उन-नबी क्विज प्रतियोगिता 23 अगस्त को उर्दू टाउन मध्य विद्यालय में आयोजित की गई थी। इसमें पश्चिमी सिंहभूम और आसपास के इलाकों से कुल 273 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था।

प्रतियोगिता में पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जीवन, उनकी शिक्षाओं, आदर्शों और इस्लामी इतिहास से जुड़े सवाल पूछे गए थे। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ सवालों के जवाब दिए।

52 बच्चों को मिलेगा पुरस्कार

अब प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने की तैयारी है। पुरस्कार वितरण समारोह में विजेताओं समेत कुल 52 बच्चों को पुरस्कार दिया जाएगा।

आयोजकों के मुताबिक इस आयोजन का मकसद बच्चों और युवाओं में सीरत-ए-पाक के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जीवन और संदेश से परिचित कराना है।

सुबह 10:30 बजे शुरू होगा कार्यक्रम

पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को चक्रधरपुर के क्लासिक मैरिज हॉल में होगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे की जाएगी।

जैन अकदस हैदर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। अंजुमन इस्लामिया चाईबासा के सचिव फैयाज खान विशिष्ट अतिथि और काविश रजा सम्मानित अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।

अंजुमन इस्लामिया चक्रधरपुर के सचिव बैरम खान ने बताया कि प्रतियोगिता में बच्चों की भागीदारी काफी उत्साहजनक रही। उन्होंने कहा कि पुरस्कार समारोह के जरिए विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने और उन्हें आगे भी ऐसी गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने सभी प्रतिभागियों और उनके अभिभावकों से समय पर कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट