Responsive Full Width Slider

मासिक लोक अदालत में 106 मामलों का निपटारा

By Sanjana Das

Published :

Follow
मासिक लोक अदालत में 106 मामलों का निपटारा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद पांडेय के मार्गदर्शन में शनिवार को सिविल कोर्ट जमशेदपुर और घाटशिला में मासिक लोक अदालत आयोजित की गई। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा) के निर्देश पर कुल 106 मामलों का निष्पादन हुआ। इनमें 20 लाख 2 हजार 685 रुपये की रिकवरी-समझौता राशि दर्ज की गई।

यह भी पढे : पूरे राज्य में 28,766 लाभुकों की पेंशन अटकी

डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से जुड़े मामलों के लिए विशेष पीठ गठित की गई थी। बैंक संबंधी 21 मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान हुआ। इनमें 16 लाख 90 हजार रुपये की समझौता राशि तय हुई। त्वरित न्याय के लिए जमशेदपुर और घाटशिला सिविल कोर्ट परिसर में कुल 10 न्यायपीठें बनाई गईं। बिजली, पानी, बैंकिंग और एक्साइज एक्ट समेत विभिन्न मामलों का मौके पर निपटारा किया गया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट