Responsive Full Width Slider

पुरी में समुद्र किनारे बनेगा झारखंड का अपना गेस्ट हाउस, 99 करोड़ रुपये होंगे खर्च; CM हेमंत सोरेन ने दी मंजूरी

By Sanjana Das

Published :

Follow
पुरी में समुद्र किनारे बनेगा झारखंड का अपना गेस्ट हाउस, 99 करोड़ रुपये होंगे खर्च; CM हेमंत सोरेन ने दी मंजूरी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : ओडिशा के पुरी जाने वाले झारखंड के लोगों के लिए बड़ी खबर है। पुरी में अब झारखंड सरकार का अपना गेस्ट हाउस बनने जा रहा है। समुद्र के करीब बनने वाले इस गेस्ट हाउस के निर्माण पर करीब 99 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

यह भी पढे : झारखंड के 6,722 बूथों पर एक भी नया वोटर नहीं जुड़ा, रांची की स्थिति सबसे खराब; CEO ने जताई नाराजगी

फिलहाल पुरी में झारखंड सरकार का गेस्ट हाउस किराये के भवन में चल रहा है। अब सरकार अपना स्थायी भवन बनाने की तैयारी में है। इसके लिए प्राक्कलन तैयार हो चुका है और भवन निर्माण विभाग से तकनीकी मंजूरी भी मिल गई है।

CM हेमंत सोरेन ने DPR को दी मंजूरी

नए गेस्ट हाउस की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंजूरी दे दी है। अब परियोजना के लिए प्रशासनिक स्वीकृति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

इस गेस्ट हाउस में सिर्फ मंत्री और सरकारी अधिकारियों को ही सुविधा नहीं मिलेगी, बल्कि झारखंड से पुरी जाने वाले आम लोगों के लिए भी ठहरने की व्यवस्था होगी। इसके लिए संबंधित विभाग के माध्यम से बुकिंग करानी होगी।

जगन्नाथ मंदिर से करीब 8 किलोमीटर दूर होगी लोकेशन

गेस्ट हाउस के लिए ओडिशा सरकार ने पुरी सदर के बालुखंडा गांव में 0.35 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई है। यह जगह कोणार्क वन्यजीव अभयारण्य के पास स्थित है और भगवान जगन्नाथ मंदिर से करीब 8 किलोमीटर दूर बताई गई है।

इस परियोजना के पूरा होने के बाद पुरी में झारखंड सरकार का अपना स्थायी गेस्ट हाउस होगा। इससे पुरी जाने वाले झारखंड के मंत्रियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों को ठहरने की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---