पूर्व डीएसपी महेश्वरी प्रसाद यादव को दी गई श्रद्धांजलि

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Tribute paid to former DSP Maheshwari Prasad Yadav

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : साकची स्थित भारतीय ओबीसी विचार मंच के कार्यालय के समक्ष प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त पूर्व डीएसपी स्वर्गीय महेश्वरी प्रसाद यादव के आकस्मिक निधन के उपरांत उनकी स्मृति में भारतीय ओबीसी विचार मंच के अध्यक्ष राजबल्लव साहू की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । सभा का संचालन संस्था के सचिव राजकुमार यादव ने किया। सर्वप्रथम श्रद्धांजलि सभा में आए हुए लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढे : टेल्को हिलटॉप स्कूल में “मुस्कान” संस्था की कार्यशाला, विश्व आत्महत्या निषेध दिवस पर तनाव मुक्ति पर जागरूकता

श्रद्धांजलि सभा में आए हुए प्राय सभी वक्ताओं ने महेश्वरी प्रसाद के आकस्मिक निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि सामाजिक न्याय के विचारधारा को मानते हुए अपने जीवन काल में शोषित पीड़ित एवं गरीब लोगों की हमेशा मदद किया एवं उन्हें न्याय दिलाने का काम किया। साथ ही साथ सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। समाज के लोग हमेशा उनको याद करते रहेंगे। श्रद्धांजलि सभा के उपरांत 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से कांग्रेस नेता विजय यादव, पुरेन्दर नारायण सिंह, रविंद्र प्रसाद, जितेंद्र यादव, रुकमणी साहू, योगेंद्र यादव, सुजीत शर्मा, जगदीश प्रसाद यादव, सुरेश प्रसाद यादव, शंभू सिंह गांधी सुरेंद्र प्रसाद यादव, महेंद्र प्रसाद, राकेश साहू, धर्मेंद्र वर्मा, विनोद यादव, शंभू शरण, गणेश प्रसाद यादव, मिथिलेश कुमार, सूरज नाथ सिंह, मनदीप यादव, अखिलेश कुमार, विपिन वर्मा, प्रभात कुमार, भोला रवानी, दिलीप कोमल, अजीत यादव, गणेश राय, मिथिलेश कुमार योगेंद्र सिंह, अनिल कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट