सोशल संवाद/डेस्क : राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस यूनिवर्सिटी ने मेडिकल ऑफिसर के 600 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ruhsraj.org पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
यह भी पढ़े : पेपर लीक रोकने के क्या इंतजाम हुए, सुप्रीम कोर्ट जांचेगा:जज NTA दफ्तर जाएंगे
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
एमबीबीएस की डिग्री।
राजस्थान मेडिकल काउंसिल का रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।
देवनागरी लिपि में हिंदी और राजस्थान की संस्कृति का नॉलेज होना चाहिए
आयु सीमा :
न्यूनतम : 22 वर्ष
अधिकतम : 45 वर्ष
सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी।
सैलरी :15,600 – 39,100 रुपए प्रतिमाह
फीस :
उम्मीदवारों को 5000 रुपए फीस का भुगतान करना होगा।
राज्य के एससी, एसटी वर्ग के लिए यह फीस 2500 रुपए तय की गई है।
सिलेक्शन प्रोसेस :रिटन एग्जाम के बेसिस पर
ऐसे करें आवेदन :
- राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज की ऑफिशियल वेबसाइट ruhsraj.org पर जाएं।
- ‘ऑनलाइन आवेदन करें’ लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
- जरूरी डिटेल्स दर्ज करके फॉर्म भरें।
- मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।
- ऑनलाइन आवेदन लिंक
- ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक










