Dr Abhishek Child Care

कुरसि में करम पर्व पर फुटबॉल प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न: मुख्य अतिथि सन्नी उरांव ने खिलाड़ियों व युवाओं का बढ़ाया उत्साह

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चाईबासा/पश्चिमी सिंहभूम: प्रकृति और संस्कृति के पावन पर्व करम के शुभ अवसर पर कुरसि (चाईबासा, पश्चिमी सिंहभूम) में एक दिवसीय भव्य फुटबॉल प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। सामाजिक गुरुजनों की गरिमामयी उपस्थिति और आयोजन समिति के कर्मठ युवाओं की मेहनत से यह पूरा कार्यक्रम उत्साहपूर्वक और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

यह भी पढ़े : मीट बेचने को निकाय से लेना होगा एनओसी

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चक्रधरपुर नगर परिषद् अध्यक्ष सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव शामिल हुए। आयोजन समिति और स्थानीय ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सन्नी उरांव ने कहा, “करम पर्व भाई-बहन के असीम स्नेह, प्रकृति प्रेम और सामाजिक एकता का अनुपम प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजन न केवल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखते हैं, बल्कि आपसी भाईचारा, मेल-मिलाप और सौहार्दपूर्ण संबंध भी मजबूत करते हैं। खेल आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का एक सुनहरा अवसर मिलता है।”

उन्होंने शानदार आयोजन और खेल भावना के सफल प्रदर्शन के लिए युवा कमेटी के सदस्यों की प्रशंसा की। अंत में उन्होंने आयोजन कमेटी और ग्रामीणों द्वारा मिले अपार स्नेह, सम्मान और आत्मीय स्वागत के लिए सभी का तहे दिल से धन्यवाद, आभार प्रकट करते हुए सभी को ‘जोहार’ कहा।

प्रतियोगिता के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता, खेल प्रेमी और आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---