Dr Abhishek Child Care

दिल्ली के महापौर को मातृ शोक – मुख्य मंत्री, मंत्री इंद्राज, उप महापौर, पार्षदों, प्रदेश प्रदेश पदाधिकारी एवं निगम अधिकारी अंत्येष्टि में सम्मिलित हुए

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Delhi Mayor bereaved by mothers passing – Chief Minister
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली : दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही की माता जी राजरानी वाही जी का 96 वर्ष की आयु में रविवार 20 सितम्बर की रात्रि में आकस्मिक निधन हो गया और आज 21 सितम्बर को सुबह निगमबोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ।

यह भी पढ़े : मुंबई व हावड़ा से समय पर नहीं आ रहीं ट्रेनें, यात्री परेशान

दिल्ली की मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली विधानसभाध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता एवं सांसद योगेन्द्र चांदोलिया सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने राजरानी वाही जी के निधन पर संवेदना प्रकट करते हुए कहा है की महापौर प्रवेश वाही को मिले लोकसेवा संस्कार अपने परिवार खासकर माता जी द्वारा पोषित हैं और हम सब ईश्वर से प्रार्थना करते हैं की दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दें।

महापौर की माता जी राजरानी वाही की अंत्येष्टि में आज मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता, मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह, वरिष्ठ संघ नेता दयानंद जी, निगमायुक्त संजीव खिरवार, प्रदेश पदाधिकारी विष्णु मित्तल, राजेश भाटिया, गौरव खारी, उप महापौर डा. मोनिका पंत, नेता सदन जयभगवान यादव, पूर्व महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह, वरिष्ठ निगम नेता मुकेश गोयल, योगेश वर्मा, संदीप कपूर, सतपाल सिंह, वीर सिंह पंवार, मनीष चड्ढा आदि के आलावा आम आदमी पार्टी के पार्षद अजीत सिंह यादव एवं जगत चौधरी, उत्तर पश्चिम जिलाध्यक्ष विनोद सहरावत सहित रोहिणी क्षेत्र के सैकड़ों आर. डब्लू.ए. पदाधिकारी एवं नागरिक सम्मिलित हुए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---