Dr Abhishek Child Care

Radhika Apte Intimate Clip Leak: इंटीमेट क्लिप लीक होने के बाद डर गई थीं एक्ट्रेस, 4 दिन तक घर से नहीं निकलीं

By Riya Kumari

Published :

Follow
Radhika Apte Intimate Clip Leak: इंटीमेट क्लिप लीक होने के बाद डर गई थीं एक्ट्रेस, 4 दिन तक घर से नहीं निकलीं
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड एक्ट्रेस Radhika Apte ने अपनी जिंदगी के एक मुश्किल दौर को याद करते हुए बताया है कि एक फिल्म से उनका इंटीमेट सीन लीक होने के बाद वह काफी डर गई थीं। इस घटना का असर इतना ज्यादा था कि वह करीब चार दिनों तक घर से बाहर नहीं निकल पाई थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें डर था कि क्लिप देखने के बाद कोई नाराज होकर उनके घर तक पहुंच सकता है।

यह भी पढे : Govinda को फिर से माफ करेंगी Sunita Ahuja? बोलीं- मैं इतनी आसानी से माफ नहीं करती

‘मैं चार दिनों तक घर से बाहर नहीं निकल पाई’

Radhika Apte ने India Today के साथ बातचीत में ऑन-स्क्रीन इंटीमेसी और कलाकारों की प्राइवेसी को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि जब उनकी एक फिल्म का इंटीमेट क्लिप लीक हुआ, तो स्थिति उनके लिए बेहद मुश्किल हो गई।

एक्ट्रेस के मुताबिक, मामला सिर्फ सोशल मीडिया या इंटरनेट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उनकी निजी जिंदगी तक पहुंच गया। उन्होंने बताया कि उनके स्टाइलिस्ट के ड्राइवर और बिल्डिंग के वॉचमैन तक ने वह क्लिप देख ली थी। इस वजह से उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता होने लगी।

अकेले रहती थीं, इसलिए बढ़ गया था डर

राधिका ने बताया कि उस समय वह अकेले एक अपार्टमेंट में रहती थीं और उन्हें डर था कि कोई व्यक्ति क्लिप को लेकर उनके घर तक पहुंच सकता है। इसके बाद उन्होंने अपने ड्राइवर और स्पॉट दादा से भी इस बारे में बात की और उनसे अपनी सुरक्षा में मदद करने को कहा।

उन्होंने बताया कि दोनों ने उनका साथ देने का भरोसा दिया। राधिका के अनुसार, इस घटना ने उन्हें यह महसूस कराया कि इंटीमेट सीन शूट करना सिर्फ सेट तक सीमित मामला नहीं है, क्योंकि लीक होने की स्थिति में इसका असर कलाकार की निजी जिंदगी पर भी पड़ सकता है।

डर की वजह से एक प्रोजेक्ट भी छोड़ा

इसी बातचीत में राधिका आप्टे ने यह भी बताया कि एक बार उन्होंने डर की वजह से एक प्रोजेक्ट छोड़ने का फैसला किया था। उनके मुताबिक, उन्हें लगा कि उस प्रोजेक्ट से उनके पूरे परिवार पर असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार था जब उन्होंने अपने करियर से जुड़े फैसले में डर को इतनी बड़ी भूमिका निभाने दी।

‘Lust Stories 3’ में नजर आ रही हैं राधिका

वर्कफ्रंट की बात करें तो राधिका आप्टे फिलहाल ‘Lust Stories 3’ में नजर आ रही हैं। इस एंथोलॉजी में उनके साथ विजय वर्मा, अभिषेक बनर्जी और कोंकणा सेन शर्मा भी शामिल हैं। राधिका ने विक्रमादित्य मोटवानी के सेगमेंट ‘Husband Swap’ में काम किया है। फिल्म Netflix पर स्ट्रीम हो रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator