Dr Abhishek Child Care

Gautam Adani बने भारत के सबसे अमीर, Mukesh Ambani को पीछे छोड़ा; 13% बढ़ी संपत्ति

By Riya Kumari

Published :

Follow
Gautam Adani बने भारत के सबसे अमीर, Mukesh Ambani को पीछे छोड़ा; 13% बढ़ी संपत्ति
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : देश के सबसे अमीर लोगों की नई सूची में बड़ा बदलाव हुआ है। M3M Hurun India Rich List 2026 के मुताबिक गौतम अडानी और उनका परिवार भारत के सबसे अमीर कारोबारी परिवारों की सूची में पहले स्थान पर पहुंच गया है। अडानी परिवार की कुल संपत्ति करीब ₹9.23 लाख करोड़ आंकी गई है। वहीं, पिछले साल नंबर-1 पर रहे मुकेश अंबानी और उनके परिवार की संपत्ति करीब ₹8.63 लाख करोड़ रही।

यह भी पढे : Ram Mandir Chadhawa Chori Case: 3300 टेक्स्ट मैसेज से खुला चोरी की साजिश का राज

13% बढ़ी Gautam Adani की संपत्ति

Hurun की रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल की तुलना में गौतम अडानी और परिवार की संपत्ति में करीब 13% की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही अडानी परिवार ने एक बार फिर भारत की सबसे बड़ी कारोबारी संपत्ति वाले परिवार का स्थान हासिल किया है।

दूसरी ओर, मुकेश अंबानी और परिवार की संपत्ति में इस साल करीब 10% की गिरावट दर्ज की गई और यह ₹8.63 लाख करोड़ रह गई। दोनों परिवारों की संपत्ति में करीब ₹59,400 करोड़ का अंतर बताया गया है।

भारत में बढ़ी अरबपतियों की संख्या

M3M Hurun India Rich List 2026 के मुताबिक इस बार सूची में ₹1,000 करोड़ या उससे अधिक संपत्ति वाले 1,810 लोग शामिल हैं। इन सभी की कुल संपत्ति करीब ₹187.5 लाख करोड़ पहुंच गई है, जो पिछले साल के मुकाबले 12.8% अधिक है।

रिपोर्ट के अनुसार भारत में डॉलर अरबपतियों की संख्या भी बढ़कर 391 हो गई है। पिछले एक साल में 27 नए लोग इस क्लब में शामिल हुए हैं।

लक्ष्मी निवास मित्तल तीसरे स्थान पर

लिस्ट में Lakshmi Niwas Mittal और परिवार तीसरे स्थान पर हैं। उनकी संपत्ति करीब ₹3.39 लाख करोड़ आंकी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी संपत्ति में 93% की बढ़ोतरी हुई है।

वहीं, Anil Agarwal और परिवार ₹2.08 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ नौवें स्थान पर रहे। Samir Mehta और परिवार ₹1.89 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ पहली बार टॉप-10 में शामिल हुए हैं।

AI भी बना नई संपत्ति का बड़ा क्षेत्र

Hurun India Rich List 2026 में Artificial Intelligence (AI) को पहली बार एक अलग wealth-creation sector के रूप में शामिल किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक AI से जुड़े 19 लोगों की कुल संपत्ति करीब ₹3.07 लाख करोड़ है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भारत में संपत्ति बनाने वाले प्रमुख क्षेत्रों में AI के साथ-साथ मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और अन्य सेक्टर की भूमिका बढ़ी है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator