सोशल संवाद / डेस्क : रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। Railway Recruitment Board (RRB) ने NTPC Undergraduate Recruitment 2026 के तहत 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए 1,688 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 13 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।
यह भी पढे : CBSE Talkathon: ड्रग्स से बचाव और Mental Health पर छात्रों से चर्चा, Peer Pressure को लेकर जागरूकता
किन पदों पर होगी भर्ती?
RRB NTPC UG Recruitment 2026 के तहत चार तरह के पदों को शामिल किया गया है। इनमें ट्रेन क्लर्क के 188 पद, कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के 700 पद, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के 200 पद और जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 600 पद शामिल हैं। कुल 1,688 रिक्तियां अलग-अलग रेलवे जोन में भरी जाएंगी।
12वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
इन पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। वहीं, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट पदों के लिए हिंदी या अंग्रेजी में कंप्यूटर टाइपिंग की निर्धारित योग्यता भी जरूरी होगी।
उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2027 को 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
कितनी मिलेगी सैलरी?
कमर्शियल कम टिकट क्लर्क पद का शुरुआती बेसिक वेतन ₹21,700 है। वहीं ट्रेन क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए शुरुआती बेसिक वेतन ₹19,900 है। इसके अलावा रेलवे नियमों के अनुसार लागू भत्ते भी दिए जाएंगे।
कब जारी होगा पूरा नोटिफिकेशन?
RRB के अनुसार UG भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन 14 अक्टूबर 2026 को जारी किया जाएगा। इसमें पदों का जोनवार विवरण, आवेदन प्रक्रिया, फीस, चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी शर्तों की पूरी जानकारी दी जाएगी।
इस भर्ती के लिए आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड के आधिकारिक आवेदन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को विस्तृत नोटिफिकेशन में अपनी पात्रता और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी जरूर जांचनी चाहिए।












