Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

सस्ते टिकट ढूंढेगा, होटल रूम भी बुक करेगा डॉट्स : ओपनएआई ने लॉन्च किया नया AI एजेंट

By Riya Kumari

Published :

Follow
सस्ते टिकट ढूंढेगा, होटल रूम भी बुक करेगा डॉट्स:ओपनएआई ने लॉन्च किया नया AI एजेंट
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : सस्ती फ्लाइट टिकट खोजना हो या मनपसंद होटल में रूम रिजर्व कराना हो। अब इसके लिए आपको घंटों स्क्रीन पर माथापच्ची करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई ने नया टूल ‘डॉट्स’ लॉन्च किया है। यह सब कुछ खुद-ब-खुद करके देगा।

यह भी पढे : सुप्रीम कोर्ट बोला- पटाखों पर पूरी तरह बैन नहीं:लेकिन 24 घंटे आतिशबाजी की परमिशन भी नहीं

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

ओपनएआई ने इसे हाल ही में लॉन्च हुए मेटा के ‘म्यूज’ को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया है। यह टूल आम चैटबॉट की तरह केवल चैट करने या सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं है, बल्कि आपके कहे बिना भी कई डिजिटल काम खुद पूरा कर सकता है।

इसके पास इंटरनेट पर चलने वाला क्लाउड कंप्यूटर और ब्राउजर है। अगर आपका फोन-लैपटॉप बंद भी हो, तब भी यह बैकग्राउंड में आपके दिए काम निपटाता रहता है। फिलहाल यह सुविधा सिर्फ प्रो और बिजनेस जैसे पेड प्रीमियम यूजर्स के लिए रोलआउट की गई है।

4 हजार से ज्यादा एप्स से कनेक्ट हो सकेगा डॉट्स

ओपनएआई के मुताबिक यूजर्स इसे 4 हजार से ज्यादा एप्स के साथ जोड़ सकते हैं। इसे चैटजीपीटी के अलावा स्लैक और माइक्रोसॉफ्ट टीम्स जैसे प्लेटफॉर्म से भी चलाया जा सकता है।

उदाहरण: मान लीजिए आपको ग्राहकों के फीडबैक पर नजर रखना है तो आप इस काम के लिए डॉट्स के लिए लगा सकते हैं। इसके अलावा सॉफ्टवेयर की गलतियां यानी बग्स ढूंढने, उन्हें ठीक करने और नए कोड की टेस्टिंग जैसे काम में भी आप डॉट्स को लगा सकते हैं।

बिजनेस और कंपनियों के लिए स्पेशलिस्ट डॉट्स बन रहे

ओपनएआई कंपनियों के लिए स्पेशलिस्ट डॉट्स बना रही है। ये इनवॉइस प्रोसेसिंग, कस्टमर सपोर्ट और प्रोक्योरमेंट जैसे काम संभालेंगे। कंपनी का कहना है कि डॉट्स ऐसे कामों को भी संभाल सकता है जो समय के साथ बदलते रहते हैं।

ये ग्राहकों की बदलती जरूरतों को ट्रैक कर सकता है, प्रपोजल अपडेट कर सकता है और अगर कहीं इंसानी दखल की जरूरत हो तो यूजर को फ्लैग भी कर सकता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator