सोशल संवाद/डेस्क : असम राइफल्स ने टेक्निकल व ट्रेड्समैन रिक्रूटमेंट रैली 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती रैली में सिर्फ पुरुष उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं.
यह भी पढे : सीआरपीएफ में स्पोर्ट्स कोटा के तहत भरे जायेंगे 521 पद
शैक्षणिक योग्यता : कई तकनीकी ट्रेडों के लिए 10वीं पास होने के साथ संबंधित आइटीआइ या ट्रेड योग्यता मांगी गयी है. स्टोर कीपर टेक्निकल पद के लिए मैट्रिकुलेशन के साथ अंग्रेजी, गणित और विज्ञान/भौतिकी की निर्धारित योग्यता आवश्यक है. पद के अनुसार निर्धारित योग्यता अधिसूचना से जानें.
आयु सीमा : वारंट ऑफिसर के लिए 18 से 25 वर्ष व अन्य पदों के लिए 18 से 23 वर्ष है.
चयन प्रक्रिया : शारीरिक मानक व शारीरिक दक्षता परीक्षा, सीबीटी, ट्रेड टेस्ट, चिकित्सा जांच के आधार पर चयन होगा.
कुल पद : 354
वारंट ऑफिसर (सिफर) : 124
इलेक्ट्रिकल फिटर सिग्नल : 32
लाइनमैन फील्ड : 21
आर्मर : 29
इंजीनियर इक्विपमेंट मेकेनिक : 10
स्टोर कीपर टेक्निकल : 16
इलेक्ट्रिशियन मोटर व्हीकल : 22
व्हीकल मेकेनिक : 23
हवलदार (इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक) : 6
अंतिम तिथि: 28 अक्तूबर, 2026
ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन करें. भर्ती रैली 23 नवंबर, 2026 से जोरहाट या डिब्रूगढ़ (असम) में संभावित है.
विवरण देखें : https://www.assamrifles.gov.in/ar-recruitment-pdf-viewer/8215











