चाईबासा में भूकंप के झटके, गड़गड़ाहट के साथ हिली धरती; सहमे लोग घरों से निकले बाहर

By Riya Kumari

Published :

Follow
चाईबासा में भूकंप के झटके, गड़गड़ाहट के साथ हिली धरती; सहमे लोग घरों से निकले बाहर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में बुधवार सुबह करीब 10:38 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। अचानक तेज गड़गड़ाहट की आवाज के साथ धरती हिलने का अहसास हुआ, जिसके बाद लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढे : जमशेदपुर में भाजपा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’, विकसित भारत संकल्प सभा में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता

Sunrise Enclave

स्थानीय लोगों के मुताबिक, झटका महसूस होते ही कई लोग सतर्क हो गए और कुछ लोग एहतियात के तौर पर अपने घरों से बाहर निकल आए। आसपास की इमारतों में भी हलचल महसूस होने की बात सामने आई है।

अभी तक जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं

शुरुआती जानकारी के अनुसार, भूकंप के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि, प्रशासन और संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

तीव्रता और केंद्र की आधिकारिक जानकारी का इंतजार

भूकंप की तीव्रता, केंद्र और गहराई को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद इन आंकड़ों की पुष्टि हो सकेगी।

स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई है। आसपास के इलाकों में भी झटके महसूस हुए या नहीं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट