टाटा स्टील यूआईएसएल ने डिस्कॉम्स के लिए 14वें इनोवेशन विद इम्पैक्ट अवॉर्ड्स में तीसरा स्थान हासिल किया

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Tata Steel UISL secured third place at the 14th 'Innovation with Impact' Awards

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआईएसएल  को सेवा की गुणवत्ता और ग्राहक सशक्तीकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित किया गया है। कंपनी ने भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (आईसीसी) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित डिस्कॉम्स के लिए 14वें इनोवेशन विद इम्पैक्ट अवॉर्ड्स में श्रेणी सी – सेवाओं की गुणवत्ता (क्यूओएस) एवं ग्राहक सशक्तीकरण (सीई) में तीसरा स्थान हासिल किया।

यह भी पढ़े : दुर्गा पूजा में सुरक्षा को 300 मजिस्ट्रेट व 2140 जवान होंगे तैनात

Sunrise Enclave

यह सम्मान 20वें इंडिया एनर्जी समिट के अवसर पर प्रदान किया गया। इस शिखर सम्मेलन में ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न हितधारकों ने उभरती चुनौतियों, तकनीकी प्रगति, ऊर्जा सुरक्षा और सतत विकास पर विचार-विमर्श किया।

यह पुरस्कार विद्युत वितरण क्षेत्र में सेवा गुणवत्ता को मजबूत करने और ग्राहक सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए टाटा स्टील यूआईएसएल  के प्रयासों को रेखांकित करता है। यह विश्वसनीय और कुशल विद्युत वितरण सेवाएं प्रदान करने में ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण, परिचालन उत्कृष्टता और निरंतर सुधार के महत्व को भी दर्शाता है।

भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ की एक प्रमुख पहल, इंडिया एनर्जी समिट ने उभरते ऊर्जा परिदृश्य पर चर्चा के लिए भारत के व्यापक मंचों में अपनी पहचान बनाई है। 2026 संस्करण में नवीकरणीय ऊर्जा का एकीकरण, ग्रिड स्थिरता, विद्युत क्षमता में वृद्धि, ऊर्जा भंडारण, प्राकृतिक गैस अवसंरचना, जैव ईंधन, कोयला गैसीकरण, हाइड्रोजन और परमाणु ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

टाटा स्टील यूआईएसएल की यह उपलब्धि एक सुदृढ़ और उत्तरदायी विद्युत वितरण व्यवस्था के निर्माण में गुणवत्तापूर्ण सेवा वितरण और ग्राहक सहभागिता के महत्व को दर्शाती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट