चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Schools up to Class 12 in Ranchi to remain closed

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची: चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव और मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिले में संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक सहित सभी निजी विद्यालयों में कक्षा KG से 12वीं तक की पढ़ाई 28 और 29 अक्टूबर 2026 को स्थगित रहेगी। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के तहत लिया गया है।

यह भी पढ़े : राशन कार्ड के आवेदन की मंजूरी ई-केवाईसी के बाद

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

भारत मौसम विज्ञान केंद्र, झारखंड, रांची के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। रांची जिले के लिए तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश की आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने 28 से 30 अक्टूबर तक जारी मौसम संबंधी येलो अलर्ट के मद्देनजर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

परीक्षा को लेकर विद्यालय प्रबंधन ले सकेगा निर्णय

प्रशासन के आदेश के अनुसार, यदि किसी निजी विद्यालय में पहले से परीक्षा निर्धारित है, तो विद्यालय प्रबंधन अपने स्तर पर परीक्षा आयोजित करने या स्थगित करने का निर्णय ले सकता है। हालांकि, इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी या जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय को अनिवार्य रूप से सूचना देनी होगी।

शिक्षकों को विद्यालय में रहना होगा उपस्थित

विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए पठन-पाठन स्थगित रहने के बावजूद शिक्षकों और शिक्षिकाओं को निर्धारित दोनों दिनों में विद्यालय पहुंचकर गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करना होगा। वहीं, सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर दर्ज की जाएगी।

प्रशासन ने सतर्कता बरतने की अपील की

जिला प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं से मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लेने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन ने सभी संबंधित लोगों से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है, ताकि खराब मौसम के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट