सर्दियों में भी चलेगी जलियांवाला बाग एक्सप्रेस

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Jallianwala Bagh Express will continue to run even during winter

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : सांसद विद्युतवरण महतो ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के कार्यालय में कार्यकारी निदेशक विकास जैन से मुलाकात कर क्षेत्र की रेल सुविधाओं से जुड़े कई मुद्दे उठाए। इस दौरान जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को शीतकाल में नियमित चलाने, टाटानगर से बेंगलुरु और नई दिल्ली के लिए स्लीपर वंदे भारत ट्रेन तथा चाकुलिया स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग की।

यह भी पढ़े : मौकाः एसआईआर में नाम कटा तो फिर भरें फॉर्म-6

Sunrise Enclave

सांसद ने कहा कि शीतकाल में जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को अस्थायी रूप से बंद करने की सूचना से पंजाब जाने वाले यात्रियों, विशेषकर सिख समाज को परेशानी होगी। इस अवधि में सिख समाज के महत्वपूर्ण पर्व भी होते हैं। उन्होंने ट्रेन को पूर्व की तरह नियमित चलाने की मांग की। विकास जैन ने संबंधित अधिकारियों से बात कर शीतकाल में भी ट्रेन का परिचालन जारी रखने का आश्वासन दिया।

महतो ने टाटानगर से बेंगलुरु जाने वाली टाटानगर-एसएमवीटी और टाटानगर-यशवंतपुर ट्रेनों का फेरा सप्ताह में एक एक दिन बढ़ाने की मांग की। इससे सप्ताह में चार दिन रेल सेवा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने टाटानगर से बेंगलुरु और नई दिल्ली के लिए स्लीपर वंद भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भी रखा। इन मांगों पर जैन ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर निर्णय लेने की बात कही। सांसद ने शालीमार-खातीपुरा (जयपुर) एक्सप्रेस का ठहराव चाकुलिया स्टेशन पर देने की मांग की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में राजस्थान के बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। इस पर भी जल्द निर्णय का आश्वासन मिला।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---