दिल्ली में तीन मंजिला इमारत गिरने पर AAP का भाजपा पर हमला, सौरभ भारद्वाज ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

By Riya Kumari

Published :

Follow
दिल्ली में तीन मंजिला इमारत गिरने पर AAP का भाजपा पर हमला, सौरभ भारद्वाज ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : राजधानी दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने की घटना के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा सरकार और एमसीडी पर निशाना साधा है। हादसे में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है। AAP के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने इस घटना को लेकर सरकार पर भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं।

यह भी पढे : उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी कीमती सरकारी संपत्तियां कौड़ियों के दाम निजी हाथों में सौंपकर भ्रष्टाचार कर रहे- कांग्रेस

Sunrise Enclave

सुरक्षा ऑडिट के नाम पर हो रही अवैध वसूली: सौरभ भारद्वाज

AAP प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि दिल्ली में इमारतों की सुरक्षा जांच के नाम पर केवल अवैध वसूली की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने के बजाय संबंधित विभागों में रिश्वतखोरी हो रही है। उनका आरोप है कि रिश्वत देने वालों की इमारतों को छोड़ दिया जाता है, जबकि पैसे नहीं देने वालों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की जाती है।

सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी इस घटना को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार और एमसीडी की ओर से कई बार इमारतों का सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश दिए गए, इसके बावजूद लगातार इमारतें गिर रही हैं। उन्होंने सवाल किया कि बार-बार सुरक्षा ऑडिट होने के बाद भी ऐसे हादसे क्यों हो रहे हैं?

एमसीडी और अन्य विभागों पर लगाए गंभीर आरोप

सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि दिल्ली में पहले दिल्ली पुलिस और एमसीडी पर रिश्वतखोरी के आरोप लगते थे, लेकिन अब दमकल विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों पर भी अवैध वसूली के आरोप सामने आ रहे हैं।

उन्होंने कार्रवाई में भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि दक्षिण दिल्ली के एक वार्ड में जीके-2 मार्केट के दो जिम सील कर दिए गए, जबकि उसी जोन में अन्य जिम और व्यावसायिक इमारतें अब भी संचालित हो रही हैं। उन्होंने इसे चुनिंदा कार्रवाई बताते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

अंकुश नारंग ने भी भाजपा सरकार को घेरा

एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने भी चावड़ी बाजार में हुए हादसे पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के सामने गली सितारा में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत अचानक ढह गई। इस घटना में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

अंकुश नारंग ने आरोप लगाया कि दिल्ली में लगातार हो रहे ऐसे हादसों के बावजूद भाजपा सरकार और भाजपा शासित एमसीडी अवैध निर्माण तथा भ्रष्टाचार पर प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है।

उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

अंकुश नारंग ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच कराने, राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने और जिम्मेदार अधिकारियों व संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लोगों की सुरक्षा के साथ किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए।

गौरतलब है कि इस घटना के बाद दिल्ली में इमारतों की सुरक्षा जांच, अवैध निर्माण और संबंधित विभागों की जवाबदेही को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट