जेवियर पब्लिक स्कूल डोरेकासाई में धूमधाम से मना दीपावली समारोह, बच्चों ने पेश की राम दरबार की झांकी

By Riya Kumari

Published :

Follow
जेवियर पब्लिक स्कूल डोरेकासाई में धूमधाम से मना दीपावली समारोह, बच्चों ने पेश की राम दरबार की झांकी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: जेवियर पब्लिक स्कूल, डोरेकासाई में दीपावली समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया।

यह भी पढे : Jharkhand में 26 साल में बदली पेयजल व्यवस्था, 35 लाख घरों तक पहुंचा नल से जल

Sunrise Enclave

कार्यक्रम की शुरुआत दीपावली के महत्व पर दिए गए भाषण से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के अयोध्या आगमन की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक नृत्य के माध्यम से भगवान राम, सीता और लक्ष्मण का स्वागत किया।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का भी प्रदर्शन किया। अलग-अलग कक्षाओं के बच्चों ने सुंदर रंगोली बनाकर विद्यालय परिसर को सजाया। वहीं, कक्षा 1 से 4 तक के विद्यार्थियों ने दीप पेंटिंग कर उसे आकर्षक रूप दिया। कक्षा 6 और 7 के बच्चों ने रंगों के महत्व को अपनी कलात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शाया।

इस अवसर पर दीपावली के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। बच्चों को बताया गया कि दीपावली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस पर्व पर घर और आसपास की सफाई के साथ-साथ मन के भीतर मौजूद बुराइयों को दूर करने और स्वच्छ विचारों के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया गया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न गतिविधियों के जरिए बच्चों ने आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट