सलमान खान का बड़ा तोहफा! 75 साल से अधिक उम्र के लोग सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे ‘मातृभूमि’

By Riya Kumari

Published :

Follow
सलमान खान का बड़ा तोहफा! 75 साल से अधिक उम्र के लोग सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे ‘मातृभूमि’

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर एक खास ऐलान किया है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में उन्होंने बताया कि 75 साल से अधिक उम्र के दर्शक महज 11 रुपये में फिल्म देख सकेंगे। सलमान की इस घोषणा को बुजुर्ग दर्शकों के लिए खास तोहफे के तौर पर देखा जा रहा है।

यह भी पढे : Hanuman Ansh OTT Release Date: 27 नवंबर से Sony LIV पर देखें हनुमान अंश, जानें कहानी और स्टार कास्ट

Sunrise Enclave

75 साल से अधिक उम्र वालों को मिलेगा खास ऑफर

6 नवंबर को मुंबई में आयोजित फिल्म के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम के दौरान सलमान खान ने कहा कि 75 साल से ऊपर के लोगों के लिए फिल्म की टिकट की कीमत सिर्फ 11 रुपये रखी गई है। हालांकि, इस विशेष ऑफर का लाभ कैसे मिलेगा, टिकट बुकिंग की प्रक्रिया क्या होगी और किन सिनेमाघरों में यह सुविधा उपलब्ध रहेगी, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

4 दिसंबर को रिलीज होगी ‘मातृभूमि’

सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। इसमें सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

फिल्म की कहानी सैनिकों के जीवन, उनके संघर्ष और परिवारों के सामने आने वाली चुनौतियों पर केंद्रित है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान सलमान ने उन खबरों को भी गलत बताया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि फिल्म की कहानी बदलने के लिए सरकार की ओर से दबाव बनाया गया था।

सैनिकों और उनके परिवारों की कहानी दिखाएगी फिल्म

सलमान खान ने बताया कि फिल्म में सैनिकों के साथ-साथ उनके परिवारों की भावनाओं और मुश्किलों को भी दिखाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिल्म का उद्देश्य सैनिकों के अनुभवों और परिस्थितियों को पर्दे पर उतारना है।

फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था। इसके बाद इसका नाम बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ कर दिया गया। फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। अब 11 रुपये की टिकट वाली घोषणा ने भी इसे चर्चा में ला दिया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट