सोशल संवाद / जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद के नेतृत्व में वरिष्ठ नागरिकों का एक प्रतिनिधिमंडल मंडल पूर्वी सिंहभूम जिला के नव नियुक्त उपायुक्त राजीव रंजन के कार्यालय जाकर उनका स्वागत किया और वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित एक मांग पत्र भी समर्पित किया मांग पत्र पर उपयुक्त ने कहा कि आपने जो मांग किया है
यह भी पढे : युवाओं के लिए झारखंड सरकार का ऐलान, 12वीं पास को ट्रेनिंग के बाद रोजगार देने का है प्लान
बहुत ही सही दिखता है मैं इस पर कार्रवाई करूंगा उनके विचार सकारात्मक रहा इससे वरिष्ठ नागरिक के प्रतिनिधि मंडल ने उनका धन्यवाद देते हुए कहां के आपके नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम जिला का हर तरह से विकास होगा शांति और अमन चैन भी जिला में ठीक रहेगा क्योंकि आपको अनुभव है और आपके विचार हमेशा से सकारात्मक रहे है। हम सभी भी आपकी विचारभावना से काफी प्रसन्न है। मांगपत्र मै विशेष रूप से है कि
- राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान बना रहे इस पर निगरानी रखी जाए।
- वरिष्ट नागरिकों का पहचान पत्र बनाया जाए।
- नागरिकों को सामाजिक उत्पीड़न या पारिवारिक हक को लेकर त्वरित कार्यवाही एवं समाधान की कृपा की जाए।
- झारखंड सरकार द्वारा घोषित ५ लाख रुपए तक की स्वास्थ सुविधाओं को लागू किया जाए।
- मिलने वाली पेंशन की राशि बढ़ाई जाए।
- रात्रि में ऊंच ध्वनि , लाउड स्पीकर , ऑर्केस्ट्रा बजने के लिए कोई समय निर्धारित की जाए।
- ग्रामीण क्षेत्र मे रहने वाले लोगों पर जानमाल की काफी क्षति हो रही है , इसके समाधान करने की कृपा की जाए।
प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से रामाश्रय प्रसाद , रामतरस चौधरी , जयकुमार महतो , धरिक्षण प्रसाद गुप्ता , दुर्गा दत्त लोधा , राजेश कुमार लोधा , बृंदा प्रसाद , अमरेश सिना , आनंद मय पात्रों , अशोक कुमार आदि मौजूद थे।









