Dr Abhishek Child Care

पी जे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर सामूहिक गायन, पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भी मनाई गई

By Riya Kumari

Published :

Follow
पी जे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर सामूहिक गायन, पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भी मनाई गई
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चक्रधरपुर: द्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पंप रोड एवं उत्कलमणि विद्या मंदिर उच्च विद्यालय कुसुम कुंज में विद्या भारती के तहत ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर विद्यालय परिसर में सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया गया।

यह भी पढे : SBI-ATM से कैश निकालने पर 3 दिन चार्ज नहीं लगेगा: बैंक 28 से 30 सितंबर तक बंद रहेंगे

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर विजय सिंह गागराई, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह कार्यवाह मोहन कच्छप, वार्ड संख्या 21 के पार्षद रवि कुमार बाँकिरा, अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, समाजसेवी उमाशंकर गिरी, उपाध्यक्ष दमयंती नाग, समाजसेवी दीपक कुमार सिंह और प्रधानाचार्य आनंद चंद्र प्रधान उपस्थित रहे। अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर तथा भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

प्रधानाचार्य ने अतिथियों का परिचय कराया और वंदे मातरम् के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर विद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भी मनाई गई।

वंदे मातरम् से देशभक्ति की प्रेरणा लेने का संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहन कच्छप ने कहा कि वंदे मातरम् महान साहित्यकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित गीत है। उन्होंने कहा कि इस गीत ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान लोगों में ऊर्जा और देशभक्ति की भावना जगाने का काम किया।

डॉक्टर विजय गागराई ने कहा कि वंदे मातरम् से प्रेरणा लेते हुए एक सच्चे नागरिक और देशभक्त के रूप में देश के प्रति अपने दायित्वों को समझना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को देश प्रेम और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

विद्यालय के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि देश की एकता और सुरक्षा के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारियों को समझना चाहिए। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए देश के प्रति समर्पण की भावना विकसित करने पर जोर दिया।

उत्कलमणि विद्या मंदिर में भी हुआ आयोजन

उत्कलमणि विद्या मंदिर उच्च विद्यालय में भी वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य सुशांत कुमार मोहंती ने वंदे मातरम् पर प्रस्तावना रखते हुए भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इसके बाद सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया गया।

दोनों विद्यालयों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, पूर्व छात्र, अभिभावक, समाज के लोग और अतिथिगण उपस्थित रहे।

विद्यालय को भेंट किए फलदार पौधे

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर RPF हेड कांस्टेबल बालचंद साहू ने विद्यालय को आम और लीची के फलदार पौधे भेंट किए। विद्यालय परिवार ने इसके लिए उनका आभार जताया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जय श्री दास, शांति देवी, मीना कुमारी, सौभिक घटक, स्वास्तिक सोय, भारती कुमारी, सुलेखा टुडू, सपन सरकार, पंकज मिश्रा समेत अन्य सदस्य, कर्मचारी, सेवक और सेविकाओं का सराहनीय योगदान रहा।

अंत में प्रधानाचार्य आनंद चंद्र प्रधान ने धन्यवाद ज्ञापन किया और कार्यक्रम का समापन हुआ।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version