अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह की अंतिम अरदास में उमड़ा जनसैलाब

By Riya Kumari

Published :

Follow
अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह की अंतिम अरदास में उमड़ा जनसैलाब

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज दिवंगत सरदार त्रिलोचन सिंह खनूजा (पम्मी पाजी) की आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए शुक्रवार को साकची गुरुद्वारा साहिब में अंतिम अरदास, गुरुबाणी कीर्तन और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक दलों के नेता, प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न समुदायों के लोग शामिल हुए।

यह भी पढे : राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस में 600 पदों पर भर्ती, बिना इंटरव्यू के होगा सिलेक्शन

सरदार त्रिलोचन सिंह खनूजा का 13 सितंबर को मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम में इलाज के दौरान निधन हो गया था। 14 सितंबर को उनका अंतिम संस्कार किया गया। शुक्रवार को साकची गुरुद्वारा साहिब में आयोजित अंतिम अरदास में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और खनूजा परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के कई लोग हुए शामिल

अंतिम अरदास में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, विधायक मंगल कालिंदी, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में झारखंड के उप निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार, श्रीमती मीरा मुंडा, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग भी शामिल हुए।

इसके अलावा सरदार इंद्रजीत सिंह, भगवान सिंह, शैलेंद्र सिंह, निशांत सिंह, गुरमुख सिंह मुखे, गुरदेव सिंह राजा, सतवीर सिंह सोमू, गुरु चरण सिंह बिल्ला, गुरदीप सिंह पप्पू, परमजीत सिंह काले और सुरजीत सिंह छित्ते सहित विभिन्न गुरुद्वारों के प्रधान एवं सिख समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

उद्योग जगत और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी पहुंचे

अंतिम अरदास में टाटा मोटर्स के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, शिव शंकर सिंह, भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह, कांग्रेस नेता अजय सिंह, सिंहभूम चेंबर के अध्यक्ष मानव केडिया, पूर्व अध्यक्ष विजय आनंद मुनका, राकेश्वर पांडे और रघुनाथ पांडे समेत उद्योग एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग पहुंचे।

भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, चंद्रशेखर मिश्र, गुंजन यादव, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, हरि मुखी, झामुमो नेता लालटू महतो, ब्रह्मर्षि विकास मंच के संरक्षक विकास सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, नेता रविंद्र झा, रजनीश कुमार सिंह, पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह सहित कई लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

हर वर्ग के लोगों ने दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में मिथिलेश सिंह यादव, संजय सबरवाल, विजय मेहता, संदीप मल्होत्रा, नंदू पटेल, किशन पारीख, दिल्लू पारीख, नवीन अग्रवाल, अजय भालोटिया और संजय पल्सानिया समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

विभिन्न समाचार पत्रों के संपादक, कॉर्पोरेट क्षेत्र के अधिकारी, पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी, कई डीएसपी, अधिवक्ता और समाज के विभिन्न वर्गों एवं संप्रदायों के लोगों ने भी अंतिम अरदास में हिस्सा लिया।

खनूजा परिवार के सदस्यों ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का स्वागत किया। आगंतुकों ने दिवंगत त्रिलोचन सिंह के अनुज दलजीत सिंह राजे, अमरप्रीत सिंह काले, राज रणवीर सिंह बब्बू सहित पूरे खनूजा परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version