---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

महालिमोरुप रेलवे स्टेशन की यात्री समस्याओं के समाधान हेतु अर्जुन मुंडा को सौंपा गया ज्ञापन

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
memorandum to Arjun Munda for resolving the passenger problems of Mahalimorup Railway Station

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / खरसावां: चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत स्थित महालिमोरुप रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन सैकड़ों यात्री एवं मालगाड़ियां गुजरती हैं, जिससे रेलवे को पर्याप्त राजस्व प्राप्त होता है। इसके बावजूद स्टेशन पर यात्रियों के लिए कई आवश्यक सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। प्रमुख समस्याओं में पैदल उपरिगामी पुल (फुटओवर ब्रिज) का निर्माण, मुरुप रेलवे फाटक पर सड़क उपरिगामी पुल (रोड ओवर ब्रिज) की व्यवस्था तथा अन्य बुनियादी यात्री सुविधाओं की कमी शामिल है।

यह भी पढ़े : बरौदा घाट नदी तट से 20 वर्षीय युवक का शव बरामद, क्षेत्र में फैली सनसनी

इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर स्थानीय समाजसेवी अश्वनी कुमार सिंहदेव एवं हेमसागर प्रधान ने संयुक्त रूप से भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को खरसावां में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में महालिमोरुप रेलवे स्टेशन और मुरुप रेलवे फाटक से जुड़ी जनसमस्याओं को विस्तारपूर्वक रखते हुए शीघ्र समाधान की मांग की गई। इस अवसर पर अर्जुन मुंडा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे यात्रियों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित मंत्रालय को पत्र लिखेंगे तथा आवश्यक कार्रवाई के लिए पहल करेंगे।

स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि उनके हस्तक्षेप से लंबे समय से लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा, जिससे क्षेत्र के हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी और यातायात व्यवस्था अधिक सुगम हो सकेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version