---Advertisement---

मानगो के श्याम नगर में स्वर्णरेखा के किनारे बनेगा स्लुइस गेटःसरयू राय

By Riya Kumari

Published :

Follow
मानगो के श्याम नगर में स्वर्णरेखा के किनारे बनेगा स्लुइस गेटःसरयू राय

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर :  जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि मानगो के शंकोसाई स्थित श्याम नगर में स्वर्णरेखा नदी किनारे उस स्थान पर स्लुइस गेट बनेगा जहां पर बरसात के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ने पर नदी का पानी नाला होकर निचले इलाकों में ठेल देता है और ये इलाक़े जलमग्न हो जाते हैं। इस कारण शंकोसाई रोड नम्बर एक के अंत में बसे श्याम नगर के नदी से सटे इलाक़े हर साल डूब जाते हैं।

यह भी पढे : चक्रधरपुर को मिले नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी: डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी

सरयू राय ने बताया कि उन्होंने स्वर्णरेखा परियोजना के मुख्य अभियंता के सामने उस स्थान पर स्लुइस गेट निर्माण करने का प्रस्ताव रखा था, जिस स्थान नदी का पानी नाला होकर श्याम नगर के निचले इलाकों में ठेल देता है और डुबो देता है। इसके साथ ही उन्होंने मानगो पुल से गौड़ बस्ती तक स्वर्णरेखा नदी के किनारा को सुदृढ़ करने का प्रस्ताव भी भेजा था।

राय के अनुसार, स्वर्णरेखा परियोजना के मुख्य अभियंता ने उपरोक्त दोनों योजनाओं का प्राक्कलन तैयार कर स्वीकृति के लिए रांची सचिवालय में जल संसाधन विभाग के अभियंता प्रमुख के पास भेज दिया है ताकि वे सरकार की स्वीकृति लेकर काम शुरू करा दें। इसके अनुसार श्याम नगर में नाला पर स्लुईस गेट बनाने में क़रीब 2 करोड़ 38 लाख 60 हज़ार रुपये तथा मानगो पुल से लेकर गौड़ बस्ती तक स्वर्णरेखा नदी किनारा के सुदृढ़ करने पर क़रीब 9 करोड़ 41 लाख रूपये खर्च होंगे।

इन दोनों परियोजनाओं का प्राक्कलन स्वर्णरेखा परियोजना के मुख्य अभियंता ने पत्रांक 2264 द्वारा 27.12.2025 को अभियंता प्रमुख को स्वीकृति के लिए भेजा है. इस बारे में राय की वार्ता जल संसाधन विभाग के अभियंता प्रमुख एम एल पिंगुआ से हुई। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे इन योजनाओं पर शीघ्र सरकार से निधि आवंटित कराकर काम आरंभ कराएंगे। उम्मीद है कि श्याम नगर को शीघ्र बाढ़ एवं जल जमाव से छुटकारा मिलेगा और मानगो पुल से गौड बस्ती तक नदी का किनारा सुदृढ़ होगा, सौन्दर्यीकरण होगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version