दुर्गा पूजा कमेटी की विशेष बैठक का आयोजन किया गया

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
दुर्गा पूजा कमेटी की विशेष बैठक का आयोजन किया गया

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : सोनारी थाना प्रांगन मे आने वाले हिन्दुओं के महापर्व दुर्गा पूजा को मध्य नजर शांति समिति और सोनारी के सभी दुर्गा पूजा कमेटी  की विशेष बैठक सोनारी थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद के नेतृत्व मे जमशेदपुर के डीएसपी (मुख्यालय-2)निरंजन तिवारी, कार्यपालक दंडाधिकारी आरके मिश्रा,सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सह अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू की मौजूदगी में आयोजन किया गया। जिसमे सरकार के द्वारा दिए गये विधि व्यवस्था और मार्गदर्शन के विषय में जानकारी दिया गया,जैसे की पूजा पंडाल की सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरा लगवाने का दिशा निर्देश, यातायात व्यवस्था को किस प्रकार सुचारू रखा जाए ताकि आम जनों को और प्रशासन तथा शांति समिति के लोगों को भी कोई तकलीफ ना हो।

यह भी पढ़े : टाटा मोटर्स के नए प्लांट हेड सुनील कुमार तिवारी बने

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

पूजा पंडाल में नशीले द्रव्य और नशीले पदार्थ का सेवन या उपयोग ना हो,माँ का भोग प्रसाद मिट्टी के बर्तन में ही दिया जाये ना की प्लास्टिक के बर्तन में। पार्किंग की उचित जगह का चयन करना,पूजा पंडाल में बेतुकी गानों पूजा पंडल मे ना बजाये,पंडाल में और विसर्जन जुलूस में डीजे का प्रयोग ना किया जाये। पूजा कमेटी भी अपने स्तर पर पुरुष एवं महिला वॉलिंटियर का प्रावधान रखें। पंडाल में आग निरोध यंत्र रखे, और हर पूजा पंडाल में कमेटी के प्रेसिडेंट सेक्रेटरी थाना प्रभारी और डीएसपी महोदय का नंबर लगा रखें ताकि कोई समस्या उत्पन्न होने से तुरंत सूचित किया जाए और पूजा को शांतिपुर्बक तरीके से संपन्न करवाने के बारे में डीएसपी निरंजन तिवारी महोदय,सोनारी थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद और सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू  ने अपना मार्गदर्शन दिया। शांति समिति के लोगों ने भी प्रशासन को पदाधिकारीयों को अपनी तरफ से कुछ सुझाव दिये और हर वर्ष की भांति दुर्गा पूजा शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने का आश्वासन भी दिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---