Advertisement 2

राज्य के सरकारी स्कूलों में खेल महोत्सव 28 से मनेगा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
A sports festival will be held in the state's government schools
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : झारखंड के सरकारी स्कूलों में 28 से 30 अगस्त तक खेल महोत्सव होगा। तीन दिनों तक खेलेगा भारत-जीतेगा भारत अभियान में 29 प्रकार के खेलों का आयोजन होगा। 28 और 30 अगस्त को अवकाश के बावजूद स्कूल खुले रहेंगे। इन दो दिनों के लिए शिक्षकों को अलग से क्षतिपूर्ति अवकाश दिया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इसका एसओपी जारी कर दिया है। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह ने सभी जिलों को निर्देश दे दिया है।

यह भी पढ़े : लापरवाही से मरीजों की मौत में आठ डॉक्टरों को शोकॉज

शिक्षा विभाग के निर्देश के अनुसार, 28 अगस्त को ऊर्जावान 29 चैलेंज का आयोजन होगा। इसमें पुशअप, स्किपिंग, प्लांक चैलेंज का आयोजन होगा। पास द बॉल और स्पोर्ट्स बंधन, खेल से स्वास्थ्य विषय पर स्लोगन-नारे, निबंधन प्रतियोगिता, योग-मास पीटी, मार्शल आर्ट, रस्सा-कसी, तीरंदाजी का आयोजन होगा। 29 को खेल शपथ ग्रहण, मार्च पास्ट समेत स्कूल स्तर पर अन्य खेल प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें बोरी दौड़, चम्मच-गोली दौड़, कैरम, लूडो का आयोजन होगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version