March 16, 2025 3:58 pm

आगरा में पत्नी से परेशान TCS मैनेजर का लाइव सुसाइड : कहा- उसका अफेयर, प्लीज मर्दों के बारे में सोचो; पत्नी बोली- वो मेरा पास्ट था

आगरा में पत्नी से परेशान TCS मैनेजर का लाइव सुसाइड

सोशल संवाद/डेस्क : आगरा में AI इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड जैसा केस सामने आया है। यहां भी पत्नी से परेशान TCS के रिक्रूटमेंट मैनेजर ने वीडियो बनाकर सुसाइड कर लिया। वीडियो में कहा- सॉरी मम्मी-पापा। मैं पत्नी से तंग आ चुका हूं। प्लीज मर्दों के बारे में कोई तो बात करे, वे बहुत अकेले हो जाते हैं। पत्नी मुझे धमकी देती है। यह 6.57 मिनट का वीडियो 24 फरवरी का है।

यह भी पढ़े : उत्तराखंड में एवलांच, 57 मजदूर दबे, 16 का रेस्क्यू:बद्रीनाथ हाईवे पर बर्फ हटाने के काम में लगे थे, 4 गंभीर

हालांकि, पत्नी ने आरोपों को गलत बताया। कहा- पति ने जो भी आरोप लगाए हैं, वह मेरा पास्ट था। जो भी था, वह शादी से पहले का था। यह बात सुनकर वे ड्रिंक करते थे। मुझे मारते-पीटते थे।

सबसे पहले पिता की बात – सदर क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी निवासी मानव शर्मा TCS में रिक्रूटमेंट मैनेजर पद पर मुंबई में काम करते थे। बहन आकांक्षा अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहती है। पिता नरेंद्र शर्मा एयरफोर्स से रिटायर्ड हैं। घटना के दिन मानव की मां बेटी के पास दिल्ली गई हुई थीं, जबकि पिता घर में थे।

पिता बताया- बेटे की शादी निकिता से 30 जनवरी, 2024 को आगरा के बरहन से हुई थी। इसके बाद बहू भी बेटे के पास मुंबई चली गई। कुछ दिन तक तो सही चला, लेकिन उसके बाद बहू आए दिन झगड़ा करने लगी। परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी। बहू अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहने की बात कहने लगी।

23 फरवरी को बहू और बेटे मुंबई से घर आए। उसी दिन मानव पत्नी को छोड़ने मायके गया था। वहां मानव को ससुराल वालों ने धमकाया। अगले दिन सुबह 5 बजे (24 फरवरी) बेटे ने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

हम लोग उसे मिलिट्री अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। 26 फरवरी को मैं शिकायत लेकर थाने गया। वहां सिपाहियों ने मुकदमा दर्ज करने से मना कर दिया। कहा कि अधिकारी महाशिवरात्रि की ड्यूटी में हैं। मैं घर लौट आया। फिर मैंने CM पोर्टल पर शिकायती पत्र लिखा।

बहू बेटे से कहती थी कि घरवालों ने मेरी मर्जी के खिलाफ तुमसे शादी कर दी। मैं किसी और से प्यार करती हूं। मेरे कई बॉयफ्रेंड हैं, जिनके साथ मैं ऐशो आराम से जिंदगी जीना चाहती हूं।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
Dark Chocolate के फायदे दुनिया के इस देश में 2-2 महीने तक नहीं उगता सूरज किन लोगों को नहीं करना चाहिए सूर्य नमस्कार India ने toss हारने में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड इस देश की है 3 राजधानियाँ राज्यपाल को उनके पद से कौन हटा सकता है Paracetamol से होने वाले नुकसान ठंडे पानी से मुंह धोने के फायदे किन राज्यों में लागू है पेसा कानून 2024 के सबसे ज्यादा सुने गए गाने