Advertisement 2

Aamir Khan को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली कथित जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पोस्ट की जांच में जुटी मुंबई पुलिस

By Riya Kumari

Published :

Follow
Aamir Khan को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली कथित जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पोस्ट की जांच में जुटी मुंबई पुलिस
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: बॉलीवुड अभिनेता Aamir Khan को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट और ऑडियो क्लिप में अभिनेता को धमकी दी गई है। फिलहाल मुंबई पुलिस और साइबर सेल इस पोस्ट और ऑडियो की सत्यता की जांच कर रही है। अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढे : Priyanka Chopra के बर्थडे पर एसएस राजामौली ने जारी किया ‘वाराणसी’ से मंदाकिनी का नया लुक, फैंस बोले- ‘फायर’

सोशल मीडिया पोस्ट से मचा हड़कंप

रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमकी भरा संदेश सोशल मीडिया पर साझा किया गया, जिसमें आमिर खान को निशाना बनाया गया। पोस्ट में कुछ आरोप भी लगाए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पोस्ट और ऑडियो क्लिप असली हैं या फर्जी।

पुलिस कर रही है सत्यापन

मुंबई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सोशल मीडिया पोस्ट, संबंधित अकाउंट और वायरल ऑडियो की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आमिर खान या उनकी टीम की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज कराने की पुष्टि नहीं हुई है।

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

अब तक पुलिस ने यह पुष्टि नहीं की है कि धमकी वास्तव में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से दी गई है या नहीं। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version