---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

पश्चिमी सिंहभूम में अवैध पत्थर परिवहन पर कार्रवाई, 10 चक्का वाहन जब्त

By Riya Kumari

Published :

Follow
पश्चिमी सिंहभूम में अवैध पत्थर परिवहन पर कार्रवाई, 10 चक्का वाहन जब्त

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में जिला खनन कार्यालय, चाईबासा के खान निरीक्षक निखिल दास ने निरीक्षण अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पत्थर परिवहन में संलिप्त एक 10 चक्का वाहन को जब्त किया है।

यह भी पढे : इटोर गांव में दो दिवसीय पारंपरिक छऊ नृत्य सह मेला का भव्य समापन, कलाकारों ने बांधा समां

जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान कोटगढ़ के पास वाहन संख्या OD23C 6724 अशोक लेलैंड 10 चक्का वाहन को रोका गया। जांच में पाया गया कि वाहन में करीब 676 सीएफटी पत्थर खनिज लदा हुआ था, लेकिन चालक के पास परिवहन से संबंधित कोई वैध चालान या दस्तावेज मौजूद नहीं था।

खनन विभाग की टीम ने जांच के बाद वाहन को तत्काल जब्त कर नोवामुंडी थाना के सुपुर्द कर दिया। मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

अवैध खनन के खिलाफ लगातार जारी रहेगा अभियान

जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनिज कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में खनिज संपदा की सुरक्षा और अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए आगे भी नियमित जांच अभियान जारी रहेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version