---Advertisement---

टाटानगर का सेटेलाइट स्टेशन होगा आदित्यपुर थर्ड लाइन वर्क के कारण होता है ट्रेनों का कैसिलेशन

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : रेल जीएम अनिल मिश्रा व अन्य अधिकारियों को लेकर मंगलवार को स्पेशल इंस्पेक्शन ट्रेन सुबह करीब 9.50 बजे आदित्यपुर स्टेशन पहुंची. जीएम ने करीब डेढ़ घंटे तक स्टेशन भवन, परिसर, फ्रेट एग्जाम डिपो, पार्किंग, रेलवे लाइन के वर्तमान व भविष्य के विस्तार आदि का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिये. उन्होंने कहा कि टाटानगर का भार हल्का करने के लिए आदित्यपुर को सेटेलाइट स्टेशन बनाया जा रहा है, उन्होंने बताया कि पैसेंजर ट्रेनों का रेगुलेशन प्रस्ताव बोर्ड को भेजा गया है. थर्ड लाइन वर्क के कारण कई ट्रेनों का कैंसिलेशन और रेगुलेशन होता है. इसके लिए हम तैयार हैं. मई माह तक टाटानगर यार्ड तक थर्ड लाइन का काम हो जायेगा. रेल जीएम ने स्टेशन पर एक-एक चीजों को देखा समझा और उनकी कमियों को दूर करने का निर्देश दिया. ट्रेनों के लेट होने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अब इसमें काफी सुधार हुआ है. सबसे बिजी डिविजनों में से एक सीकेपी डिविजन पंक्चुअलिटी में बेस्ट है. टाटानगर स्टेशन का भी विकास हो रहा है. आदित्यपुर में लिफ्ट और रैंप की व्यवस्था हो रही है.

ये भी पढे : सारंडा में नक्सलियों के खिलाफ फिर शुरू होगा बड़ा ऑपरेशन

काम यात्री के कारण बंद हुआ था ठहराव

जीएम ने बताया कि आदित्यपुर स्टेशन पर यात्री ट्रेनों का ठहराव बंद होने का कारण कोविड नहीं था. यहां से काफी कम यात्री चल रहे थे. इसलिए इसे बंद किया गया, क्योंकि अन्य ट्रेनों के के समय पर चलने में बाधा हो रही थी.

गम्हरिया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, दिये कई निर्देश

गम्हरिया, रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) अनिल कुमार मिश्रा ने मंगलवार को आदित्यपुर एवं गम्हरिया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में जीएम स्पेशल ट्रेन से गम्हरिया रेलवे स्टेशन पहुंचे, यहां उन्होंने स्टेशन परिसर में चल रहे विभिन्न विकास व रखरखाव कार्यों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

रेल जीएम को दिया ज्ञापन:

झारखंड चेतना मंच के अध्यक्ष सुरेश धारी व समरेन्द्र नाथ तिवारी ने आदित्यपुर स्टेशन पर रेल जीएम को ज्ञापन सौप कर आठ सूत्री मांग की. इसमें दुर्ग-आरा एक्सप्रेस, टाटा-चावे व टाटा-कटिहार एक्स्प्रेस ट्रेनों, टाटा-बक्सर, टाटा-आसनसोल व टाटा-गोड्डा एक्सप्रेस के आदित्यरपुर स्टेशन पर ठहराव की मांग की गयी. साथ ही टाटा-गोड्डा को दुमका तक विस्तार करने, आदित्यपुर स्टेशन पर पाथवे व लिफ्ट की व्यवस्था करने व यहां के विकास कार्यों में तेजी लाने तथा खड़गपुर की ओर जाने वाली सभी पेसेंजर ट्रेनों को आदित्यपुर से चलाने की मांग की गयी.

मेंस यूनियन ने रखा मांग :

दक्षिण पूर्व रेलवे मेस यूनियन (रनिंग शाखा आदित्यपुर) ने रेल जीएम को ज्ञापन सौंपा. इसमे यात्री सुविधाओं को बढ़ाने की मांग की गयी, मुकेश सिंह के नेतृत्व में स्टेशन का सौदर्याकरण, रनिंग स्टाफ की समस्याओं का निराकरण, स्टेशन परिसर में सुरक्षा व बुनियादी ढांचे में सुधार आदि की मांग की गयी.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version