---Advertisement---

‘गृह प्रवेश दिवस’ को लेकर प्रशासन अलर्ट, हर माह 200 आवासों का लक्ष्य तय

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Administration on alert for 'Griha Pravesh Diwas' गृह

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: जिले में आगामी 28 अप्रैल को आयोजित होने वाले “गृह प्रवेश दिवस” कार्यक्रम को लेकर जिला उपायुक्त ने वर्चुअल बैठक कर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में लाभुकों को आवास हस्तांतरण कार्यक्रम को बेहतर और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने पर विशेष जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें: चक्रधरपुर में भाईचारा और शांति व्यवस्था मजबूत करने को लेकर SDPO से मिला प्रतिनिधिमंडल

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि गृह प्रवेश के लिए चयनित सभी आवास पूरी तरह तैयार स्थिति में होने चाहिए। घरों में रंग-रोगन, खिड़की-दरवाजे, बिजली व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही सभी आवासों में गृह प्रवेश से संबंधित बैनर लगाने और हल्की सजावट करने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में पूजा सामग्री जैसे नारियल, लड्डू और अगरबत्ती की व्यवस्था करने के अलावा लाभुकों को कुकर, ताला-चाभी और प्रतीकात्मक चाबी उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। वहीं प्रत्येक घर के बाहर पौधारोपण कराने के निर्देश भी दिए गए। प्रशासन ने तय किया है कि “गृह प्रवेश दिवस” कार्यक्रम हर महीने आयोजित किया जाएगा और प्रत्येक माह कम से कम 200 आवासों का गृह प्रवेश कराया जाएगा।

इसके अलावा बैठक में मनरेगा परिसंपत्तियों के वितरण, आंगनबाड़ी केंद्रों की समीक्षा, पंचायत भवनों के रंग-रोगन, रक्तदान को बढ़ावा देने और स्कूल छोड़ चुके बच्चों को दोबारा शिक्षा से जोड़ने जैसे मुद्दों पर भी अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version