---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

24 वर्ष बाद शहरी क्षेत्र में उषा शर्मा को भाजपा की चेयरमैन चुनकर पार्षदों ने नया इतिहास बनाया है : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

By Riya Kumari

Published :

Follow
24 वर्ष बाद शहरी क्षेत्र में उषा शर्मा को भाजपा की चेयरमैन चुनकर पार्षदों ने नया इतिहास बनाया है : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा है की आज का दिन दिल्ली भाजपा के साथ ही दिल्ली वालों खासकर पुरानी दिल्ली के नागरिकों के लिए एक एतिहासिक दिन बन गया है। आज दिल्ली के निगम पार्षदों ने दिल्ली नगर निगम के क्षेत्रीय चेयरमैन चुनाव में अपने वार्ड क्षेत्रों को विकास से जोड़ने के लिए 12 में से 10 निगम क्षेत्रों में भाजपा के चेयरमैन चुन कर भाजपा के सबका साथ सबका विकास नारे में विश्वास प्रकट किया है।

यह भी पढे : देश के युवाओं की लड़ाई लड़ रहे वांगचुक के साथ केजरीवाल, गुरुवार को जंतर मंतर जाकर करेंगे मुलाकात

हर्ष मल्होत्रा ने कहा है की शहरी एवं सदर क्षेत्र के नगर निगम  पार्षदों ने भाजपा का क्षेत्रीय चेयरमैन चुन कर पुरानी दिल्ली को प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता की विकास यात्रा से जोड़ दिया है और एक अनूठा इतिहास रचा है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की 24 साल बात पुरानी दिल्ली में उषा शर्मा भाजपा की क्षेत्रीय चेयरमैन चुनी गई हैं और हम सभी पार्षदों को एवं पुरानी दिल्ली के लोगों को यहां के व्यापारियों को विश्वास दिलाते हैं की हम उन्हे कभी निराश नही करेंगे। अब पुरानी दिल्ली को समग्र विकास देना दिल्ली सरकार एवं दिल्ली नगर निगम की वरियता होगी।

हर्ष मल्होत्रा ने कहा है की पुरानी दिल्ली के पार्षदों की तरह ही पश्चिम एवं दक्षिण क्षेत्रों के अधिकांश निगम पार्षदों ने भी अपने वार्ड क्षेत्रों को भाजपा के विकास ऐजेंडे से जोड़ने का निर्णय लिया और हम सब मिलकर कर दिल्ली की तस्वीर बदलेंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version