बाबा बासुकीनाथ को जलार्पण के बाद जमशेदपुर रवाना हुआ 1100 लोगों का निःशुल्क कांवर यात्रा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
बाबा बासुकीनाथ को जलार्पण के बाद जमशेदपुर रवाना हुआ कांवर यात्रा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : 28 जुलाई को जमशेदपुर से सुल्तानगंज रवाना हुई 1100 लोगों का निःशुल्क कांवर यात्रा का जत्था जरमुंडी स्थित फौजेदारी बाबा बासुकीनाथ को जलार्पण कर सकुशल वापस जमशेदपुर के लिए प्रस्थान किया। बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से आयोजित 1100 लोगों की आठ दिन चलने वाली कांवर यात्रा के संदर्भ में संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने बताया की शुक्रवार को देवघर पहुंच कर बाबा बैद्यनाथ में सभी लोगों ने जल अर्पण किया उसके बाद मारवाड़ी कावड़ संघ के धर्मशाला में आराम कर सभी लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई ।

यह भी पढ़े : दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय समिति की कार्य समिति की बैठक संपन्न

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

इसके बाद रात्रि के समय सभी लोग बाबा बासुकीनाथ धाम प्रस्थान किया शनिवार के दिन सभी कांवरिया बाबा बासुकीनाथ धाम में जलार्पण कर सभी लोगों ने सामूहिक रूप से बाबा बासुकीनाथ की आरती कर अपनी अरजी लगाकर जमशेदपुर के लिए प्रस्थान किया । विकास सिंह ने बताया आठ दिन तक चलने वाले से यात्रा में शामिल सभी कांवरियों का भरपूर सहयोग इस यात्रा को मिला । भागलपुर, और बांका के डी.एम ने अपने जिले में यात्रा को भरपुर सहयोग किया , सारे ठहराव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर कांवरियों के थकान दूर करने के साथ साथ कांवरिया पथ में चल रहे लाखों कांवरियों को शिव भजन में झुमवाने का कार्य किया ।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---