Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

नेशनल अवॉर्ड के बाद यामी गौतम की नई उड़ान क्या ‘कहानी 3’ में विद्या बालन की जगह लेंगी एक्ट्रेस

By Riya Kumari

Published :

Follow
नेशनल अवॉर्ड के बाद यामी गौतम की नई उड़ान क्या 'कहानी 3' में विद्या बालन की जगह लेंगी एक्ट्रेस
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क: बॉलीवुड की चर्चित थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘कहानी’ एक बार फिर सुर्खियों में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद यामी गौतम के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। कहा जा रहा है कि निर्देशक सुजॉय घोष अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कहानी 3’ के लिए यामी गौतम को लीड रोल में लेने की तैयारी कर रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा, जब इस फ्रेंचाइजी में विद्या बालन की जगह कोई नई अभिनेत्री मुख्य किरदार निभाती नजर आएगी।

यह भी पढे : क्रिस्टोफर नोलन ने की सत्यजीत रे की तारीफ, कहा- ‘पाथेर पांचाली’ ने मुझे पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर दिया

हालांकि, फिल्म की कास्टिंग को लेकर अभी तक मेकर्स या यामी गौतम की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। नई कहानी, नया चेहरा, लेकिन वही सस्पेंस रिपोर्ट्स की मानें तो ‘कहानी 3’ पिछली फिल्मों का सीधा विस्तार नहीं होगी, बल्कि एक बिल्कुल नई कहानी के साथ दर्शकों के सामने आएगी। हालांकि, फिल्म में वही रहस्य, सस्पेंस और थ्रिल देखने को मिलेगा जिसने ‘कहानी’ फ्रेंचाइजी को खास बनाया।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

बताया जा रहा है कि निर्देशक सुजॉय घोष इस बार भी फिल्म का निर्देशन करेंगे और इसकी स्क्रिप्ट पर लंबे समय से काम चल रहा है।

क्या विद्या बालन की जगह लेंगी यामी?

साल 2012 में रिलीज हुई ‘कहानी’ और 2016 में आई ‘कहानी 2’ में विद्या बालन ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था। उनका किरदार आज भी बॉलीवुड की यादगार महिला किरदारों में गिना जाता है।

अब चर्चा है कि तीसरे पार्ट में कहानी पूरी तरह नए किरदारों पर आधारित होगी और यामी गौतम इसकी मुख्य चेहरा बन सकती हैं। हालांकि, अभी यह जानकारी केवल रिपोर्ट्स के आधार पर सामने आई है और आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

नेशनल अवॉर्ड के बाद बढ़ी यामी गौतम की डिमांड

हाल ही में राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के बाद यामी गौतम की लोकप्रियता और बढ़ी है। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने कंटेंट आधारित फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से अलग पहचान बनाई है। यही वजह है कि अब बड़े निर्देशक और निर्माता उन्हें अपनी फिल्मों के लिए प्राथमिकता दे रहे हैं।

अगर यामी ‘कहानी 3’ का हिस्सा बनती हैं, तो यह उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक साबित हो सकती है।

फैंस में बढ़ा उत्साह

‘कहानी 3’ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है। एक तरफ यामी गौतम के फैंस इस खबर से उत्साहित हैं, वहीं दूसरी ओर विद्या बालन के प्रशंसक भी जानना चाहते हैं कि क्या वह इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा होंगी या नहीं।

फिलहाल सभी की नजरें फिल्म के निर्माताओं की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जिससे इस पूरे सस्पेंस से पर्दा उठ सके।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator