---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

मानगो में पानी नहीं तो आंदोलन ,सरयू राय की अध्यक्षता में बिष्टुपुर में प्रमुख कार्यकर्ताओं की सुबह और शाम में हुई बैठक

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Agitation Threatened in Mango Over Water Shortage

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की उपस्थिति में मंगलवार को सुबह और शाम में हुई बैठकों में यह तय किया गया कि मानगो के जिन इलाकों में पानी नहीं मिल रहा है, वहां अतिशीघ्र पानी की व्यवस्था नहीं हुई तो जन आंदोलन किया जाएगा।

यह भी पढ़े : भूमि अभिलेख को ऑनलाइन करें, पंचायतों में लगे ड्राइविंग लाइसेंस कैंप : CM हेमंत सोरेन

बिष्टुपुर स्थित विधायक आवास में प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में यह भी तय हुआ कि जेएनएसी क्षेत्र में जो समस्याएं हैं, उन्हें सूचीबद्ध किया जाए और एक शिष्टमंडल अधिकारियों से मिल कर इनका समाधान करवाए। अगर इससे समस्या का समाधान नहीं होता तो आंदोलन किया जाएगा।

बैठक में मानगो नगर निगम की कार्यशैली पर कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि साफ सफाई से लेकर विकास से संबंधित जिन योजनाओं की निविदा काफी पहले हो चुकी हैं, उनका भी काम रुका हुआ है। यह ठीक नहीं है। इन बैठकों में मुकुल मिश्रा, पप्पू सिंह, नीरज सिंह, अमृता मिश्रा, मनोज सिंह, राकेश सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, पवन सिंह, टुनटुन सिंह, आकाश शाह समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---