Air India Flight Hijack Threat: कोलकाता-मुंबई फ्लाइट में मिला धमकी भरा नोट

By Riya Kumari

Published :

Follow
Air India Flight Hijack Threat: कोलकाता-मुंबई फ्लाइट में मिला धमकी भरा नोट

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / कोलकाता : कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विमान के टॉयलेट के शीशे पर हाईजैक करने की धमकी लिखा हुआ संदेश मिला। विमान उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था। धमकी की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। एहतियात के तौर पर विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया और यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

यह भी पढे : झारखंड के जयकान में बनेगा आधुनिक बस स्टैंड, 71.59 लाख रुपये होंगे खर्च, यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

टेकऑफ से पहले मिला धमकी भरा संदेश

जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया की फ्लाइट AI 772 कोलकाता से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली थी। विमान का निर्धारित प्रस्थान समय सुबह 10:20 बजे था। इसी दौरान क्रू मेंबर्स की नजर विमान के टॉयलेट के शीशे पर लिखे एक धमकी भरे संदेश पर पड़ी।

संदेश में विमान को सुबह 11:10 बजे हाईजैक करने की धमकी दी गई थी। इसके बाद पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इसकी जानकारी दी।

147 यात्रियों को विमान से उतारा गया

धमकी की जानकारी मिलते ही सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिया गया। विमान को सामान्य पार्किंग क्षेत्र से हटाकर आइसोलेशन बे में ले जाया गया। एयरपोर्ट पुलिस के मुताबिक, विमान में 147 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को एहतियात के तौर पर विमान से उतार लिया गया।

बम स्क्वॉड और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

घटना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। सुरक्षा कर्मियों, फायर ब्रिगेड और बम निरोधक दस्ते को जांच के लिए तैनात किया गया। विमान के अंदर और आसपास संदिग्ध वस्तुओं की तलाश की गई।

फिलहाल धमकी भरा संदेश किसने लिखा और इसके पीछे किसका हाथ है, इसकी जांच की जा रही है। शुरुआती रिपोर्टों में किसी वास्तविक हाईजैक की पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षा एजेंसियां निर्धारित प्रक्रिया के तहत पूरे मामले की पड़ताल कर रही हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version