Jharkhand Air Service: झारखंड के 5 शहरों में शुरू होगी हवाई सेवा? जानें पूरी योजना

By Riya Kumari

Published :

Follow
Jharkhand Air Service: झारखंड के 5 शहरों में शुरू होगी हवाई सेवा? जानें पूरी योजना

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : Jharkhand के लोगों के लिए हवाई यात्रा को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार की नई उड़ान योजना के तहत राज्य के पांच शहरों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। इससे आने वाले समय में झारखंड के कई शहरों में विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।

यह भी पढे : सोना 5 दिन में 8 हजार सस्ता, चांदी 17 हजार गिरकर ₹1.69 लाख पर आई

जानकारी के मुताबिक, बोकारो और डालटनगंज में हवाई सेवा शुरू करने के लिए केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से योजना मांगी है। इसके अलावा धनबाद, दुमका और चाईबासा को भी हवाई कनेक्टिविटी देने की संभावना है।

रांची पर निर्भरता होगी कम

फिलहाल झारखंड में हवाई यात्रा के लिए ज्यादातर लोगों को रांची पर निर्भर रहना पड़ता है। अगर इन पांच शहरों में विमान सेवा शुरू होती है, तो स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्हें हवाई यात्रा के लिए दूसरे शहरों तक लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।

कारोबार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

इन शहरों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने से कारोबार, पर्यटन और निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। खासकर धनबाद के औद्योगिक क्षेत्र, बोकारो के स्टील उद्योग और चाईबासा के पर्यटन स्थलों को इसका फायदा मिल सकता है। वहीं, दुमका और डालटनगंज जैसे क्षेत्रों में भी आवागमन आसान हो सकता है।

अभी योजना पर चल रही है प्रक्रिया

हालांकि, इन पांच शहरों में विमान सेवा शुरू होने की तारीख अभी तय नहीं हुई है। इसके लिए हवाई पट्टियों की स्थिति, जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य प्रक्रियाओं को पूरा करना होगा। राज्य सरकार की योजना और केंद्र की मंजूरी के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

अगर यह योजना जमीन पर उतरती है, तो झारखंड के विमानन क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version