सोशल संवाद / डेस्क : Ajay Devgn स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘Dhamaal4’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के पहले पांच दिनों में फिल्म ने घरेलू और विदेशी बाजारों में दमदार कमाई करते हुए 115 करोड़ रुपये से अधिक का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन हासिल कर लिया है।
यह भी पढे : Govinda का बड़े पर्दे पर कमबैक, दो नई फिल्मों ‘रूपा’ और ‘दुनियादारी’ का किया ऐलान
Dhamaal4 5 दिनों में 115 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई
इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी ‘Dhamaal4 ने पहले वीकेंड में शानदार शुरुआत की और वीकडेज़ में भी अपनी पकड़ बनाए रखी। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने भारत में करीब 83 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जबकि इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस 115 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
फैमिली ऑडियंस का मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स
फिल्म को फैमिली ऑडियंस और कॉमेडी पसंद करने वाले दर्शकों का अच्छा समर्थन मिल रहा है। अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और अन्य कलाकारों की कॉमिक टाइमिंग को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि वीकडेज़ में भी फिल्म की कमाई स्थिर बनी हुई है।
2026 की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल
Dhamaal4 ‘ ने शुरुआती दिनों में शानदार प्रदर्शन करते हुए साल 2026 की सबसे सफल ओपनिंग वीकेंड फिल्मों में अपनी जगह बनाई है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने कई बड़ी रिलीज़ के शुरुआती रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिए हैं।
पहले हफ्ते में और बढ़ सकती है कमाई
ट्रेड विश्लेषकों का मानना है कि यदि फिल्म इसी रफ्तार से दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचती रही, तो पहले सप्ताह के अंत तक इसका घरेलू और वैश्विक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और मजबूत हो सकता है। हालांकि, आने वाले दिनों में नई फिल्मों की रिलीज़ के बाद इसकी कमाई पर असर पड़ने की संभावना भी जताई जा रही है।










