---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए युवा आकाश मोदी

By Riya Kumari

Published :

Follow
मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए युवा आकाश मोदी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा के सत्र 2026-27 के अध्यक्ष पद हेतु युवा ऊर्जावान आकाश मोदी का निर्वाचन किया गया है। इसकी आधिकारिक घोषणा झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पडिया , प्रांतीय महामंत्री दीपक गोयंका,पर्यवेक्षक विकास अग्रवाल एवं चुनाव पदाधिकारी प्रवीण अग्रवाल द्वारा रांची में की गई।

यह भी पढे : झारखंड में मानसून हो रहा एक्टिव:ट्रफ लाइन की वजह से आज कल बारिश के आसार, 20 दिन में राज्य में 61% कम बारिश

स्टील सिटी शाखा के अध्यक्ष पद पर आकाश मोदी के निर्वाचन से युवा साथियों एवं मंच परिवार में उत्साह का माहौल है। संगठन के विभिन्न सदस्यों एवं वरिष्ठजनों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में शाखा के और अधिक सशक्त एवं सक्रिय होने का विश्वास व्यक्त किया है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष आकाश मोदी ने अपनी निर्वाचन होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व केवल एक पद नहीं, बल्कि समाज एवं संगठन के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वे अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर “जोश और होश” के समन्वय से कार्य करेंगे तथा संगठन को नई ऊर्जा, नई सोच एवं नए आयाम प्रदान करने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच सदैव सेवा, संस्कार और संगठन के मूल्यों पर आधारित रहा है। आगामी सत्र में उनकी प्राथमिकता युवाओं को संगठन से जोड़ना, समाजसेवा के कार्यों को विस्तार देना, रक्तदान, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना रहेगा।

आकाश मोदी ने कहा कि आज के युवा केवल भविष्य नहीं बल्कि वर्तमान की शक्ति हैं। युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा प्रदान कर संगठन एवं समाज के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी सदस्यों, पूर्व अध्यक्षों, वरिष्ठ जनों एवं प्रांतीय नेतृत्व के सहयोग से स्टील सिटी शाखा नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

उन्होंने संगठन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो विश्वास और समर्थन प्राप्त हुआ है, वह उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। वे सभी को साथ लेकर समन्वय एवं सहभागिता की भावना से कार्य करेंगे तथा शाखा को सेवा एवं संगठन के क्षेत्र में अग्रणी बनाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने आकाश मोदी को अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की. उपरोक्त जानकारी चुनाव पदाधिकारी प्रवीण अग्रवाल जी एवं चुनाव सह पदाधिकारी मनीष बंसल एवं अरुण अग्रवाल जी द्वारा दिया गया.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version