सोशल संवाद/रांची : राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में और उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है।
यह भी पढे : देश की पहली AC कोच वाली अमृत भारत एक्सप्रेस भागलपुर तक चलेगी; मुंगेरवासियों के लिए खुशखबरी

चार दिन मिला-जुला रहेगा मौसम
24 जून तक राज्य में मौसम का मिजाज मिला-जुला रहेगा। इस दौरान अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 23 और 24 जून को विशेष रूप से उत्तर-पश्चिमी और मध्य भागों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में बारिश की गतिविधि बढ़ सकती है। इसके बाद 25 और 26 जून को भी राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।










