सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और सिंगर अमृता फडणवीस की देशभक्ति से भरी परफॉर्मेंस इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। मुंबई के ऐतिहासिक गेटवे ऑफ इंडिया पर 21 नवंबर को आयोजित ‘Global Peace Honours 2026’ में दोनों की शानदार जुगलबंदी देखने को मिली।
यह भी पढे : Dhindora 2 Review: भुवन बाम के 9 किरदार, टीटू मामा ने जीता दिल; कैसी है Netflix सीरीज?
वायरल वीडियो में अमृता फडणवीस देशभक्ति गीत ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गाती नजर आ रही हैं। इस दौरान अक्षय कुमार भी उनके साथ मंच पर दिखाई देते हैं। कुछ देर बाद अक्षय माइक लेकर गाने की अगली पंक्तियां गाते हैं और अपने जोशीले अंदाज से कार्यक्रम में मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ाते हैं।
अक्षय कुमार इस मौके पर केसरिया रंग के साफे और गमछे के साथ आर्मी प्रिंट पैंट में नजर आए। वहीं, अमृता फडणवीस फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ी में दिखाई दीं। अक्षय ने दर्शकों के बीच जाकर भी लोगों से हाथ उठाने की अपील की। उनकी इस परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या है Global Peace Honours 2026?
‘Global Peace Honours’ का आयोजन अमृता फडणवीस द्वारा स्थापित दिव्याज फाउंडेशन की ओर से किया जाता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आतंकवाद के खिलाफ साहस दिखाने वाले लोगों को सम्मानित करना और आतंकी हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देना है। इसके जरिए शांति, मानवता और एकता का संदेश भी दिया जाता है।
कार्यक्रम में कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। अक्षय कुमार और अमृता फडणवीस की इस प्रस्तुति ने समारोह को खास बना दिया।











