---Advertisement---

Jharkhand में 16 मई तक आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 60 Kmph तक चल सकती है तेज हवा

By Riya Kumari

Published :

Follow
Jharkhand में 16 मई तक आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 60 Kmph तक चल सकती है तेज हवा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : India Meteorological Department (IMD) ने Jharkhand में 16 मई तक तेज आंधी, बारिश, वज्रपात और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। राजधानी Ranchi समेत Jamshedpur, बोकारो, धनबाद, गुमला, खूंटी और रामगढ़ सहित कई जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढे : Jamshedpur के एग्रिको में खौफनाक ट्रिपल मर्डर, पूर्व Tata Steel कर्मी पर पत्नी, बेटे और गर्भवती बेटी की हत्या का आरोप

मौसम विभाग के अनुसार 12 से 14 मई के बीच तूफानी गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा बना रहेगा।

IMD के ऑल इंडिया वेदर बुलेटिन में कहा गया है कि झारखंड में 11 से 17 मई तक कई स्थानों पर थंडरस्टॉर्म और 40-60 Kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

लोगों के लिए जरूरी सलाह

  • खराब मौसम के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें
  • वज्रपात के समय खुले मैदान में न जाएं
  • किसान फसल और मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर रखें
  • तेज हवा और बारिश के दौरान गैरजरूरी यात्रा से बचें

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version