---Advertisement---

झारखंड के इन जिलों में अगले 3 घंटे में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Alert of rain and thunderstorm

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /रांची : अगले 1 से 3 घंटे में झारखंड के कई जिलों में वज्रपात की आशंका है। कुछ जगहों पर बारिश भी हो सकती है। इस दौरान तेज गति से हवा चल सकती है। रांची मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है। इसे लेकर तात्‍कालिक अलर्ट जारी किया गया है। इसे लेकर सावधान रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़े : सोशल मीडिया पर स्मार्टी नाइटराइडर नाम से ग्रुप चलाने वाले बाइकर्स अरेस्ट, लूटपाट की घटनाओं को देता था

इन जिलों में असर

मौसम केंद्र के मुताबिक चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग जिलों में कहीं-कहीं इसका असर देखने को मिलेगा।

इसका रखें ख्‍याल

अलर्ट को देखते हुए सतर्क और सावधान रहें। सु‍रक्षित स्‍थान में शरण लें। पेड़ के नीचे खड़ा नहीं रहें। बिजली के पोल से दूर रहें। किसान अपने खेत में नहीं जाएं। मौसम सामान्‍य होने का इंतजार करें। बिजली के उपकरणों का उपयोग नहीं करें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Leave a Comment