---Advertisement---

Alia Bhatt की बहन Shaheen Bhatt ने किया सगाई, Ishaan Mehra संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

By Riya Kumari

Published :

Follow
Alia Bhatt की बहन Shaheen Bhatt ने किया सगाई, Ishaan Mehra संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड अभिनेत्री Alia Bhatt की बहन Shaheen Bhatt ने अपने बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा के साथ सगाई कर ली है। इस खुशखबरी को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा किया, जहां उन्होंने अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं।

यह भी पढे : Asha Bhosle Death : 92 साल की उम्र में स्वर कोकिला आशा भोसले का निधन, संगीत जगत शोक में

सोशल मीडिया पर शेयर की खास तस्वीरें

शाहीन भट्ट ने इंस्टाग्राम पर अपने पार्टनर Ishaan Mehra के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए सगाई का ऐलान किया। तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है और शाहीन अपनी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं।

2025 में किया था रिलेशनशिप ऑफिशियल

शाहीन और ईशान ने साल 2025 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। इसके बाद से दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर साथ नजर आते थे और फैंस के बीच उनकी जोड़ी काफी पसंद की जाती रही है।

सेलिब्रिटीज ने दी शुभकामनाएं

सगाई की खबर सामने आते ही बॉलीवुड सितारों ने कपल को बधाइयां दीं। Ananya Panday, Neena Gupta समेत कई सेलेब्स ने कमेंट कर खुशी जाहिर की। परिवार की ओर से भी इस रिश्ते पर खुशी जताई गई।

कौन हैं ईशान मेहरा?

ईशान मेहरा एक फिटनेस ट्रेनर और कोच हैं, जो ऑनलाइन और ऑफलाइन ट्रेनिंग देते हैं। वहीं शाहीन भट्ट एक राइटर और मेंटल हेल्थ एडवोकेट के रूप में जानी जाती हैं और जागरूकता अभियानों से भी जुड़ी हुई हैं।

फैंस में दिखा उत्साह

शाहीन भट्ट की सगाई की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच उत्साह देखने को मिला। लोग इस जोड़ी को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनकी नई शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---