एमजीएम रैगिंग के दोषी पाये गये सभी 17 सीनियर छात्र हॉस्टल से निकाले गये

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज में जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग मामले में कॉलेज प्रबंधन ने अब निष्कासन की अंतिम कार्रवाई पूरी कर दी है. मामले में दोषी पाये गये 2024 और 2025 बैच के सभी 17 सीनियर छात्रों को हॉस्टल से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. प्रबंधन ने सख्त संदेश दिया है कि परिसर में अनुशासनहीनता और रैगिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी. पिछले शनिवार और बुधवार की रात सीनियर छात्रों पर 2026 बैच के नये छात्रों के हॉस्टल में घुसकर दुर्व्यवहार और नियमों के उल्लंघन का आरोप लगा था.

यह भी पढे : गोविंदपुर को पूर्ण स्टेशन का दर्जा देने की तैयारी, यात्री सुविधाएं भी बढ़ेंगी

रात में औचक छापेमारी करेंगी तीन टीमें

कार्रवाई के साथ ही व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए प्रिंसिपल डॉ. संजय कुमार ने तीन विशेष टीमों का गठन किया है. ये टीमें अलग-अलग समय पर हॉस्टल का सघन निरीक्षण कर नियमित रिपोर्ट सौंपेंगी. विशेष रूप से देर रात औचक छापेमारी के निर्देश दिये गये हैं, ताकि रैगिंग की पुनरावृत्ति न हो सके.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version