Image Slider
Dr Abhishek Child Care
Puja Swite Advertisement

FCI गोदाम क्षेत्र में ट्रक से चावल निकालकर टोटो में ले जाने का आरोप, युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

By Riya Kumari

Published :

Follow
FCI गोदाम क्षेत्र में ट्रक से चावल निकालकर टोटो में ले जाने का आरोप, युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड के एफसीआई गोदाम क्षेत्र में बीती रात करीब 2 बजे चावल चोरी के आरोप में ट्रक चालकों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि युवक चावल लदे ट्रकों से चावल निकालकर टोटो में ले जा रहा था।

यह भी पढे : Tata Group विवाद में आमने-सामने Harish Salve और Abhishek Manu Singhvi, Tata Trusts और Tata Sons के बीच बढ़ी कानूनी खींचतान

जानकारी के अनुसार, रात करीब 2 बजे एफसीआई गोदाम क्षेत्र में ट्रक चालक अपने वाहनों के पास मौजूद थे। इसी दौरान उनकी नजर एक युवक पर पड़ी, जो कथित तौर पर ट्रक से चावल निकालकर टोटो में रख रहा था। शक होने पर ट्रक चालकों ने युवक को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम विकास सतनामी, निवासी गैंग खोली बताया है।

बताया जा रहा है कि पूछताछ में युवक ने टोटो में चावल ले जाने की बात स्वीकार की है। हालांकि, चावल किस ट्रक से और कितनी मात्रा में निकाला गया, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि चावल कहां से लिया गया था और क्या इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ के साथ पूरे मामले की जांच में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version